Bhopal News: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन व्यक्ति गंभीर

Share

Bhopal News: अलग-अलग दो स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में प्रकरण दर्ज, दो कारें आपस में टकराई

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दर्ज हुए आधा दर्जन सड़क हादसों में तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और गांधी नगर में हुई। वहीं भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया में बाइक सवार को दूसरे मोटर साइकिल ने टक्कर मार दिया। सुखी सेवनिया और मिसरोद इलाके में हुई दुर्घटनाओं के जख्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो बाइकें आपस में भिड़ी

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 9 सिंतबर की रात लगभग नौ बजे टोल नाका के आगे बरनाला क्रेन ऑफिस (Barnala Crane Office) के सामने हुई थी। हादसे में चिराग जाट (Chirag Jat) गंभीर रुप से जख्मी है। उसको पहले जीवन मल्टीस्पेशलिटी (Jeevan Multispecialty) फिर वहां से बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 13 सितंबर को जख्मी युवक के मामा 34 वर्षीय प्रदीप जाट (Pradeep Jat) की शिकायत पर प्रकरण 274/26 दर्ज किया। वे निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) में रहते हैं। प्रदीप जाट ने पुलिस को बताया कि जहां दुर्घटना हुई वहां क्षतिग्रस्त बाइक (Bike) एमपी-04-डब्ल्यूसी-0961 भी मिली है। पुलिस का कहना है कि दूसरी बाइक सवार भी जख्मी है। वह किस अस्पताल में भर्ती है उसकी जानकारी नहीं मिली है। इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में वृंदावन ढ़ाबे (Vrindavan Dhaba)  के सामने तेज रफ्तार कार ने महिला और उसके मासूम बेटे को 13 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे टक्कर मार दी। घायलों को सागर मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल (Sagar Multispecialty Hospital) में भर्ती कराया गया है। हादसे में 24 वर्षीय प्रगति खौरे (Pragati Khaure) और उनका सात महीने का मासूम बेटा धैर्य गंभीर रुप से जख्मी है। परिवार रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) में रहता है। घटना वाले दिन पति शुभम खौरे (Shubham Khaure) के साथ वह वृंदावन ढ़ाबे में भोजन करने जा रही थी। सड़क पार करते वक्त उसे एमपी-04-टीए-8648 ने टक्कर मारी थी। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 635/26 दर्ज कर लिया है। इधर, गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस ने कार (Car) एमपी-09-सीएम-2438 के चालक के खिलाफ प्रकरण 420/26 दर्ज किया है। हादसा 13 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट ब्रिज के नीचे हुआ। कार चालक ने दूसरी कार को टक्कर मारी थी। जिसको राजगढ़ (Rajgarh) जिले के नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) निवासी तरुण कुमार गवली (Tarun Kumar Gavli) चला रहे थे। उनका राजगढ़ जिले में गवली अस्पताल (Gavli Hospital) है। दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। लेकिन हादसे के कारण गवली की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केंद्रीय विद्यालय के सामाने मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!