Exclusive News: नवाबी दस्तावेज जिस कक्ष में सुरक्षित रखे उसका ताला टूटा

Share

Exclusive News: देखभाल करने वाले अभिलेखागार के कर्मचारी बोले क्या गया मुझे नहीं पता, पुलिस बोली जंग लगा पुराना ताला था कोई सामान नहीं गया, सादा चोरी का मुकदमा गुपचुप दर्ज

Exclusive News
श्यामलाहिल्स हिल्स थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। नवाबी शासकों के कीमती दस्तावेज और सामान अभिलेखागार के जिस कमरे में सुरक्षित रखे थे उसका ताला टूट गया। सामान चोरी गया है या नहीं इस मामले में अभी स्थिति साफ नहीं हैं। पुरातत्व महत्व (Exclusive News) की इन वस्तुओं की निगरानी करने वाले सरकारी उपक्रम ने भी पूरे घटनाक्रम से किनारा करते हुए मामला भोपाल शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चार दिन पहले गुपचुप इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार में क्यों रखा गया

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना प्रभारी नीलम पटवा (TI Neelam Patwa) ने बताया कि घटना कोई बड़ी नहीं है। इस संबंध में दिनेश रायकवार (Dinesh Raikwar) पिता होरीलाल रायकवार उम्र 40 साल ने 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives) परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहते हैं। उसी कॉलोनी के मकान नंबर दस में नवाबों (Nawab) से जुड़े दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अभी तक कोई सामान चोरी होने जैसी जानकारी नहीं मिली हैं। जंग लगा ताला था जो टूट गया है। मामले की जानकारी अभिलेखागार के निदेशक डॉक्टर रिचा पंत (Dr Richa Pant) को भी है। एफएसएल (FSL) की टीम भी जांच करने पहुंची थी।

पुलिस ने ही महत्वपूर्ण बताकर सुरक्षित रखाया था

Exclusive News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार अभिलेखागार में रखी सामग्री को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने ही सुरक्षित रखाया था। दरअसल, भोपाल क्राइम ब्रांच ने जनवरी, 2020 में गुजरात (Gujrat) जा रहा ट्रक (Truck) पकड़ा था। उसके भीतर भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान (Nawab Hamidullah Khan) के परिवार से जुड़े सामान थे। सामान में दूसरी रियासतों के पत्राचार और ब्रिटिश शासकों (British Rulers) से हुए पत्राचार से जुड़ी सामग्रियां थी। इस सामान को गुजरात के कबाड़ कारोबारी ने खरीदा था। उसने बताया था कि यह माल फातिमा सुल्तान (Fatima Sultan) से कबाड़ के हिसाब से खरीदा था। पुलिस ने पीछा करके सामान ले जा रहा ओपल ट्रांसपोर्ट कंपनी (Opal Transport Company) के ट्रक को जब्त किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध बिजली कनेक्शन करने वाले पिता के खिलाफ एफआईआर

अभिलेखागार की भी लापरवाही

जिला न्यायालय ने चिराग, दस्तावेज और उसकी परीक्षण रिपोर्ट बुलाई थी। उस वक्त राष्ट्रीय अभिलेखागार (Exclusive News) ने उसे कीमती बताया था। जिसके बाद फरवरी, 2020 में उसे कोर्ट ने सुरक्षित रखने आदेश दिया। आर्डर पर कार्रवाई करते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच ने 4 मार्च, 2020 को सारे दस्तावेज और ट्रक से बरामद सामान की सूची बनाकर उसे जमा करा दिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन एएसपी निश्चल झारिया (ASP Nischal Jharia) के कार्यकाल में हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!