Bhopal News: छह दिनों तक हमीदिया अस्पताल में भी चला इलाज, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। तनाव में आकर एक व्यक्ति ने जहर गटक लिया। वह अपना ई-रिक्शा चोरी होने से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बेरोजगारी के चलते परेशान चल रहे थे
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार जीतू रैकवार पिता नन्नूलाल रैकवार उम्र 41 साल रेजीमेंट रोड स्थित रविदासपुरा (Ravidaspura) में रहते थे। जीतू रैकवार (Jeetu Raikwar) के एक अन्य भाई है जो एडहॉक में बैंक में काम करते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर करते थे। पत्नी घरों में काम करती हैं। लगभग चार महीना पूर्व उनका ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चोरी चला गया था। जिस कारण वह बेरोजगार थे और तनाव में रहने लगे थे। इसलिए वह शराब भी पीने लगे थे। घर में शराब पीने को लेकर पत्नी से कहासुनी भी होती थी। इसी दौरान उन्होंने 4 जून को जहर गटक लिया। परिजनों ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 11 जून की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुधाकर दुबे (ASI Sudhakar Dubey) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी जहर गटकने के पीछे ठोस कारण सामने नहीं आए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।