Bhopal News: दो बेटों के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मुकदमा, पेंशन ले छिंदवाड़ा जाना चाहते थे पीड़ित

भोपाल। हंसिया मारकर एक वृद्ध को उनके दो बेटों ने बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद छिंदवाड़ा की यात्रा को लेकर शुरु हुआ था। बेटे चाहते थे कि उनके पिता वहां नहीं जाए।
पेंशन लेने जा रहे पिता से नाराज थे बेटे
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले की वारदात 21 जून की सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुई। घटना ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में हुई। हमले में जख्मी वृद्ध की उम्र 65 साल है। वे छिंदवाड़ा (Chhindwara) में स्थित केवला खदान (Kevla Mine) से रिटायर्ड हैं। दोनों बेटे पिता के साथ गाली—गलौज करते हुए छिंदवाड़ा पेंशन लेने जाने से रोक रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो छोटे बेटे ने हंसिया उठाकर बाएं हाथ की कलाई में मार दिया। घटना के वक्त वृद्ध पत्नी ने बेटों से बचाने का काफी प्रयास किया। शाहपुरा थाना पुलिस ने आरोपी बेटों के खिलाफ गाली—गलौज, मारपीट करके हंसिया से लहुलूहान करने का प्रकरण 21 जून की रात दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।