Bhopal News: कोरोना काल में शर्तों का उल्लंघन समेत तीन प्रकरण पहले से दर्ज

भोपाल। अवैध शराब के साथ एक मोपेड सवार व्यक्ति को भेापाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से सवा तीन सौ क्वार्टर देशी शराब मिली है। जिसकी कीमत पुलिस ने 26 हजार रुपए से ज्यादा बताई है।
पहले से दर्ज हैं दो प्रकरण
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी जगदीश कुमार प्रियानी उर्फ जग्गू पिता स्वर्गीय आडूमल प्रियानी उम्र 51 साल है। उसे एयरोसिटी ब्रिज के पास एक्टिवा में दो बोरी के साथ पकड़ा गया। उसकी एक बोरी में 275 तो दूसरी बोरी में 50 देशी शराब (Liquor) के क्वार्टर रखे थे। जग्गू उर्फ जगदीश कुमार प्रियानी (Jaggu alias Jagdish Kumar Priyani) गांधी नगर स्थित शिवाजी वार्ड (Shivaji Ward) का रहने वाला है। गांधी नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण 267/26 दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ गांधी नगर थाने में 2016 में रंगदारी दिखाने, कोरोना काल 2020 में गाइड लाइन का पालन न करने के पहले से दो प्रकरण दर्ज है। पुलिस विभाग की तरफ से जन संवाद के जरिए स्थापित माइक्रो बीट सिस्टम में यह सूचना पुलिस को मिली थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।