Bhopal News: रिश्ता तय करने से पूर्व नौकरी भी छुड़वा दी, मामला दर्ज

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक विवाहित महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने कहा था कि यदि वह प्रायवेट नौकरी छोड़ेगी तो उसके माता—पिता रिश्ते के लिए भी राजी हो जाएंगे। हालांकि बाद में वह सभी वादों से मुकर गया।
शादी के लिए नौकरी तक छोड़ दी
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है। उसकी पहले शादी हो चुकी है। लेकिन, पति के साथ नहीं बनी तो वह चार साल से मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान उसने रातीबड़ इलाके में नौकरी भी करना शुरु कर दिया। तभी सूरज नगर (Suraj Nagar) में रहने वाले 25 वर्षीय आरोपी योगेश के संपर्क में आई। पहले उससे बातचीत होती थी। इसके बाद फोन पर घंटों बातचीत हुई। इसी दौरान उसने प्रेम का प्रस्ताव उसके सामने रखा। दोनों के बीच सहमति शारीरिक संबंधों के अलावा रिश्ता तय करने पर भी बनी। आरोपी का कहना था कि महिला की नौकरी के चलते शायद उसके माता—पिता शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसलिए उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। इसके बावजूद आरोपी अभी भी शादी करने के लिए तैयार नहीं है। नतीजतन पीड़ित महिला ने 20 जून को रातीबड़ थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण 229/26 दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि अभी पीड़िता के बयान हुए हैं। मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से भी जांच करने के बाद स्थिति साफ होगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।