Bhopal Loot News: छोला इलाके में दिनदहाड़े दोनों वारदातों को झपटमारों ने अंजाम दिया, सोने की चेन और नकदी 35 हजार रुपए छीनकर भागे आरोपी

भोपाल। रेलवे (Railway) के वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (सीनियर सेक्शन ऑफिसर) समेत दो व्यक्तियों को पैदल आए बदमाशों ने लूट लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके की है। बदमाश सोने की चेन और नकदी 35 हजार रुपए ले गए हैं। दोनों वारदातों को सरेराह भीड़ भरे इलाकों में अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपियों को दबोचने के नाम पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात बोल रही है।
झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनी
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) पिता राजेंद्र सिंह उम्र 45 साल इटारसी (Itarsi) में रहते हैं। वे 13 सितंबर की शाम अपनी गर्ल फ्रेंड जागृति के साथ प्लॉट देखने आए थे। वे अपनी ईव्ही एमपी-04-डब्ल्यूबी-3754 में सवार होकर परिचित अरुतेंद्र सिंह (Arutendra Singh) के साथ भविष्य किंग्स पार्क (Bhavishya Kings Park) में प्लॉट देखकर लौट रहे थे। जब वे भानपुर ब्रिज पर पहुंचे तो तेज बारिश के कारण ट्रेफिक काफी धीमा था। उसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। उन्होंने बदमाश का कुछ दूर पीछा भी किया। इससे पहले झपटमारी की वारदात 12 सितंबर को प्रेम नगर कॉलोनी (Prem Nagar Colony) में स्थित महाकाल किराना स्टोर (Mahakal Kirana Store) के सामने हुई। थाने में 13—14 सितंबर की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे रिपोर्ट विपिन दुबे पिता शिव दुबे उम्र 28 साल ने दर्ज कराई। वे अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित सेमरा कला (Semra Kala) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे हल्दीराम कंपनी (Haldiram Company) के लिए मार्केटिंग का काम करते हैं। वे लोडिंग ऑटो में सवार थे। उनके पास कलेक्शन के 40 हजार रुपए थे जो बैग के भीतर रखकर लोडिंग ऑटो (Loading Auto) में रखे थे। विपिन दुबे (Vipin Dubey) जब माल की मांग से संबंधित बातचीत कर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनके लोडिंग ऑटो में घुसकर पैसा निकाल रहा है। वे उसकी तरफ लपके और उन्होंने नकदी वाला बैग (Bag) छीनने का प्रयास किया। लेकिन लुटेरे ने जोरदार तरीके से छीना तो वह बदमाश के हाथ में चला गया। इसके बाद उसने दौड़ लगा दी। उस वक्त कुछ नोट सड़क पर गिर गए जो उन्हें जनता ने बीनकर उन्हें दिए। उन्हें जनता ने करीब पांच हजार रुपए दिए थे। बाकी रकम को झपटमार लेकर फरार है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने दोनों घटनाओं में झपटमारी का प्रकरण 846&847/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।