Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव नाले के भीतर मिला तो दूसरा फुटपाथ पर पड़ा मिला

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों शव पुरुष के हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। एक शव पुलिस को नाले के भीतर मिला है। जबकि दूसरा व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास अचेत मिला था।

छोटे तालाब से पातरा नाले के रास्ते बहते हुए आया शव

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार 10 जून को झंडा चौक के नजदीक लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा था। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके शरीर पर सिर्फ बनियान मिला है। शव बुरी तरह से खराब हो चुका है। जिस कारण पहचान होने की उम्मीदें पुलिस को नहीं हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मोहम्मद यासिन (ASI Mohammed Yasin) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाश छोटे तालाब से पातरा नाले के रास्ते बहते हुए आने की संभावना है। जिस कारण नाले के आस—पास सभी थानों को गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिजनों से संपर्क करने के लिए कहा है। इधर, स्टेशन के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति अचेत मिला। उसे एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया। वहां इलाज के दौरान 11 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: छात्रा को राह चलते दी धमकी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!