Bhopal News: दोनों पक्षों के बीच Interference करने पहुंचा था, गले पर चाकू का वार लगा

भोपाल। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र गुटों के बीच खूनी संग्राम हो गया। इस दौरान हस्तक्षेप करने पहुंचे एक कारोबारी के गले में चाकू का वार लग गया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें एक विधि विरोधी बालक को हिरासत में लिया गया है।
गले पर लगा चाकू का वार
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 07 अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे छोला रोड स्थित सपना लॉज (Sapna Laj) के पास हुई थी। यहां छात्र गुटों के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। इसी दौरान हार्डवेयर कारोबारी प्रवीण उर्फ टोनू चौहान (Businessman Praveen@Tonu Chauhan) उन्हें अलग करने पहुंच गए। उन्होंने उस वक्त दोनों गुटों को अलग कर दिया। लेकिन, कुछ देर बाद दूसरे गुट के छात्र अपने बड़े भाई और दोस्त के साथ दोबारा वहां आया। तीनों ने हस्तक्षेप करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान चाकू का वार प्रवीण चौहान के गले पर लग गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 554/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में दो विधि विरोधी बालक है जबकि उसमें एक बड़ा भाई बालिग है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।