Bhopal News: स्पा सेंटर की संचालिका ने फ्लिप कार्ट के कर्मचारी को पीटा

Share

Bhopal News: वीडियो वायरल होने के बाद संचालिका समेत चार व्यक्तिया के खिलाफ मामला दर्ज, आशिमा मॉल की तीसरी मंजिल पर आकर पार्सल न देने पर हुआ विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आशिमा मॉल पर स्थित आयुर्वेदा वेलनेस सेंटर संचालिका और उनके साथियों ने मिलकर एक ई-पार्सल कंपनी के कर्मचारी से मारपीट करके धमकी दी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके का है। यह पूरी घटना वीडियो में कैद होने के बाद वायरल हुई। इसके बाद मिसरोद थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

तीसरी मंजिल पर पार्सल न देने पर हुआ विवाद

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 25 अगस्त की शाम लगभग चार बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने 25 अगस्त की रात प्रकरण 605/26 दर्ज कर लिया। थाने में शिकायत रोहित वर्मा पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 23 साल ने दर्ज कराई। वे बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित शिव शक्ति नगर (Shiv Shakti Nagar) में रहते हैं। वह फ्ल्पि कार्ट कंपनी (Flipkart Company) में डिलीवरी का काम करते हैं। रोहित वर्मा (Rohit Verma) ने पुलिस को बताया कि आयुर्वेदा वैलनेस स्पा सेंटर (Ayurveda Wellness Spa Center) का एक पार्सल था। उसके नंबर पर फोन लगाया तो एक महिला ने उठाया। उन्होंने कहा कि पार्सल (Parcel) तीसरी मंजिल पर देने आओ। रोहित वर्मा ने बताया कि उन्हें मॉल के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं हैं। इसलिए वे स्वयं आकर पार्सल ले। इसके बाद वह महिला आते साथ उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। मारपीट से बचने के प्रयास में उनका वाहन और अन्य पार्सल का बैग समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद महिला के साथ आए तीन अन्य व्यक्तियों ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्पा सेंटर की संचालिका फरहीन खान (Farheen Khan), काजल, अरुण और सुयश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सात वाहन चोरी कर ले गए चोर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!