Bhopal Gun Shot: हिस्ट्री शीटर के घर जिलाबदर बदमाश ने गोलियां बरसाई

Share

Bhopal Gun Shot: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, थाना पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई, थाना प्रभारी और रात्रिकालीन में पदस्थ एसआई लाइन हाजिर, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो तो प्रकरण दर्ज

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड थाने से जिलाबदर हुए बदमाश ने भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के कजलीखेड़ा इलाके के एक हिस्ट्री शीटर के घर पर गोलियां बरसाई गई। आरोपी ने एक-एक करके तीन फायर किए। इस मामले में निगरानी बदमाश कजलीखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कराने पहुंचा। लेकिन, उसे बिना कार्रवाई लौटा दिया गया। घटना को लेकर विवादित कार्य के चलते थाने की प्रभारी पल्लवी पांडे और रात्रिकालीन उप निरीक्षक महेश मांझी को डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने लाइन हाजिर कर दिया है।

पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला

शहर में रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व सुरक्षा इंतजाम को लेकर किए जा रहे दावों में यह गोली कांड आग में घी डालने का काम कर रहा है। जिलाबदर बदमाश जीतू यादव (Jeetu Yadav) अवैध गैस रिफलिंग करने का काम करता है। इसी धंधे को लेकर उसकी पुरानी रंजिश दूसरे बदमाश अजय बैरागी (Ajay Bairagi) के साथ चल रही है। जीतू यादव को एक राष्ट्रीय दल के करीबी होने का आरोप लगाकर संरक्षण मिलने की बात सामने आती रही है। यह प्रचार भी बैरागढ़ चीचली में रहने वाला अजय बैरागी करता था। दोनों के बीच पुरानी रंजिश हैं। इसी रंजिश के चलते 25—26 अगस्त की दरमियानी रात तीन बजे जीतू यादव चेहरे पर गमछा डालकर अजय बैरागी के घर के बाहर आया। उसने कार (Car) के कांच में गोली चलाई। इसके अलावा दो अन्य हवाई फायर (Gun Fire) भी किए गए। जीतू यादव के साथ मौजूद दूसरे आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों को खदेड़ने के लिए अजय बैरागी के परिवार ने पथराव भी किया था। अजय बैरागी और जीतू यादव के बीच जनवरी-फरवरी में भी जानलेवा हमला हो चुका है। जिसमें मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई थी। आरोपी जीतू यादव अब कजलीखेड़ा (Kajlikheda)  थाने का बदमाश  है। यह थाना बनने से पहले वह कोलार रोड (Kolar Road) थाने की सूची में निगरानी बदमाश (History-Sheeter) था। उसका जिलाबदर आदेश उसी थाने से जारी हुआ था। उल्लेखनीय है कि कजलीखेड़ा थाने की प्रभारी पल्लवी पांडे (TI Pallavi Pandey) की लापरवाही सामने आई है। वहीं थाने में उप निरीक्षक महेश मांझी (SI Mahesh Manjhi) कार्य पर मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने कोई हरकत तुरंत नहीं की तो उन्हें लाइन हाजिर (Suspend) कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दहेज में मिले 12 लाख तब भी लगे कम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!