Bhopal Cop News: नाबालिग बालक से क्रूरता मामले में घिरे सब इंस्पेक्टर

Share

Bhopal Cop News: मां ने पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर जांच करके कार्रवाई की मांग उठाई

Bhopal Cop News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से क्रूरता मामले में एमपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर घिर गए हैं। नाबालिग की मां ने पुलिस कमिश्नर से जांच करके कार्रवाई की मांग रखी है। घटना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। मामला दो महीना पूर्व हुई गिरफ्तारी से जुड़ा है।

गंजा करके जूता चटवाने का आरोप

जानकारी के अनुसार पीड़िता जहांगीराबाद (Jahangirabad) इलाके में रहती हैं। उसने टीटी नगर (TT Nagar) थाने के एसआई राघवेंद्र सिकरवार (SI Raghvendra Singh Sikarwar)  पर आरोप लगाते हुए 24 अगस्त को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) को आवेदन दिया है। महिला का दावा है कि उसने खुद अपने बेटे को पुुलिस को सौंपा था। इसके बाद भी उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया। नाबालिग को नशे एवं चोरी के आरोप में 19 जून 2026 को उन्होंने स्वयं टीटी नगर थाने भेजा था। जहां पर एसआई सिकरवार ने उनके लड़के के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। उसे गंजा करके एसआई ने जूते चटवाए। पीड़िता ने बताया 19 और 20 जून तक थाने में बेटे को जबरिया रखा गया। उसके पैर व हाथ की उंगलियों में मारा, जिससे उसे चोट आई। उसे जब 21 जून को बाल न्यायालय (Juvenile Court) में भेजा तब उसने बाल न्यायालय के अलावा उसे पूरी घटना बताई थी। लेकिन किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज भी उसका बेटा अंदर है। उसे वर्तमान में इंदौर (Indore) में रखा गया है, जिससे मिलने भी नहीं दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: दस तौला सोना चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!