Bhopal News: बलात्कार पीड़िता को समझौता करने धमकाया

Share

Bhopal News: आठ महीना पूर्व जबलपुर उच्च न्यायालय से मिली थी जमानत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। ज्यादती की शिकार एक युवती की शिकायत पर भोपाल शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उसे पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जमानत मिलने के बाद पिछले आठ महीने से सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी देकर समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।
प्रकरण में समझौता करने के लिए बना रहा था दबाव

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह अभी रातीबड़ में एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रही है। इससे पहले वह डीबी मॉल में नौकरी करती थी। तभी उसकी पहचान आरोपी आयुष श्रीवास्तव से हुई थी। उसने 2024 में शादी करने का झांसा देकर रचना नगर में स्थित प्राइड इन होटल में रेप किया था। इसके बाद वह अपने वादे से मुकर गया था। इस कारण युवती ने गोविंदपुरा थाने में पिछले साल ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया था। उस मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। उसे दिसंबर, 2025 में जबलपुर उच्च न्यायालय से जमानत मिली है। जिसके बाद वह लगातार पीड़िता को प्रकरण में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। धमकाने से संबंधित सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉर्ट भी पीड़िता ने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!