Bhopal Cyber Fraud: सीएम हेल्प लाइन का साढ़े तीन साल बाद हुआ निराकरण

Share

Bhopal Cyber Fraud: ठेकेदार से सीमेंट सप्लाई के नाम पर ऐंठ लिए थे पांच लाख रुपए, रांची के सेंट्रल बैंक में स्थित खाते पर ट्रांसफर हुई थी रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रशासनिक जगत में आम आदमी की हैसियत बताई यह कड़वी सच्चाई अब आधिकारिक रुप से सामने आई है। घटना को लेकर भोपाल (Bhopal Cyber Fraud)  शहर के कटारा हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन, यह लगभग साढ़े तीन साल से किस्सा चला आ रहा है। इससे पहले यह प्रकरण बागसेवनिया थाने में पहुंचा था। इस मामले में प्रशासन की तरफ से सरकारी काम में निगरानी रखने बनाई गई सीएम हेल्प लाइन में भी मामला पहुंचा था।

जिस खाते में पैसा डाला उसका बैंक झाारखंड के बोकारो स्टील सिटी का था

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह  पिता भीष्मपाल सिंह उम्र 38 साल अमलतास गृह निर्माण सोसायटी (Amaltas Grih Nirman Society) के कृष्णा टॉवर (Krishna Tower) में रहते हैं। वे ठेकेदारी का काम करते हैं। देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) ने नवंबर, 2022 में सीमेंट बुक कराया था। उन्होंने मुंबई की जेके लक्ष्मी कंपनी (JK Laxmi Company) से सीमेंट (Cement) लेने को लेकर फोन पर बातचीत की थी। सौदा तय होने के बाद कंपनी के खाते में पांच लाख, दस हजार रुपए डाल दिए गए। इसके बाद कभी भी सीमेंट नहीं आया। वहीं जिस नंबर पर उन्होंने संपर्क किया वह भी बंद था। फिर कंपनी से संपर्क किया गया तो पता चला कि पीड़ित ने जिस खाते में पैसा डाला वह जेके लक्ष्मी कंपनी का नहीं हैं। उन्हें थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बाद यह मामला बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में पहुंचा। वहां कोई कार्रवाई कई महीनों तक नहीं की गई। नतीजतन, देवेंद्र सिंह ने सीएम हेल्प लाइन (CM Help Line) में शिकायत दर्ज कराई गई। उनकी एक ही मांग थी कि उनके साथ हुए फ्रॉड के मामले में प्रकरण दर्ज कराया जाए। कई महीनों और साल होने तक वे थाने और सीएम हेल्प लाइन के कर्मचारियों से जूझते रहे। उनकी सुनवाई नहीं की गई। आखिरकार कुछ दिन पहले उन्हें थाना पुलिस ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) के राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 में संपर्क करने बोला गया। देवेंद्र सिंह ने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सायबर क्राइम ब्रांच ने मामले की शुरुआती जांच की। इसमें पता चला कि उन्होंने जिस खाते में पैसा डाला उसका बैंक झाारखंड (Jharkhand) के बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) का था। पुलिस का मानना है कि पीड़ित के साथ सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) हुआ है। पुलिस की तरफ से बैंक को नोटिस भेजकर उसके खाता धारक की जानकारी मांगी गई है। इधर, इस मामले में पीड़ित पूरी तरह से हताश हो चुका है। उन्हें सीएम हेल्प लाइन और थाने में सुनवाई को लेकर कोई यकीन नहीं रहा। बहरहाल कटारा हिल्स पुलिस ने पूरे मामले में 17 जून को जालसाजी का प्रकरण 171/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   तेज रफ्तार कार ने बाइकों को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!