Bhopal News: कियोस्क दुकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: कैश काउंटर से नकदी बटोर ले गए चोर, एल्युमिनियम का गेट नहीं खुला तो शीशे तोड़कर भीतर घुसे बदमाश

Bhopal News
File Image

भोपाल। न्यू सुभाष नगर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने कियोस्क सेंटर को अपना निशाना बनाया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जांच करने एफएसएल भी बुलाई गई है।

दो महीने के भीतर यह पांचवीं चोरी की वारदात

जानकारी के अनुसार न्यू सुभाष नगर (New Subhash Nagar) में श्री कम्युनिकेशन (Shree Communication) दुकान है। जिसके संचालक प्रदीप सिंह राठौर (Pradeep Singh Rathore) है। उनका कियोस्क (kiosk) सेंटर है जिसका ताला 17—18 जून की दरमियानी रात चोरों ने चटका दिया। इसके बाद एल्युमिनियम का गेट नहीं खुला तो उसका शीशा चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद भीतर घुसे चोर गल्ले से नकदी 15 हजार रुपए ले गए। उसके ही सामने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एटीएम (ATM) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation) का दफ्तर भी है। जिसमें लगे कैमरों की मदद से पुलिस संदिग्धों का पता लगा रही है। रहवासी अभिनव बरोलिया (Abhinav Barolia) ने बताया कि न्यू सुभाष नगर में दो महीने के भीतर यह पांचवीं वारदात हुई है। इससे पहले मोटर साइकिल और अन्य दुकानों के ताले टूटे थे। जिसमें पुलिस ने किसी तरह का प्रकरण ही दर्ज नहीं किया। रहवासियों में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश है। प्रदीप सिंह राठौर ने बताया कि दुकान से नकदी 15 हजार रुपए, म्यूजिक सिस्टम चोरी गया है। बाकी अन्य सामान को देखने के लिए पुलिस नहीं दे रही है। पुलिस का कहना है कि वह एफएसएल जांच के बाद चोरी गई संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध रात साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच एक व्यक्ति आता—जाता दिखाई दे रहा है। मामले की जांच एसआई लक्ष्मण राईं (SI Laxman Rai) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चोरी गई संपत्ति की कीमत बताने में पुलिस को आया पसीना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!