Bhopal Live-In Relationship: बेटी के जन्म के बाद दूसरी महिला से गुपचुप कर ली शादी, पुलिस ने दर्ज किया लिव इन रिलेशनशिप का मामला

भोपाल। लव अफेयर में धोखा देने का एक रोचक मामला भोपाल (Bhopal Live-In Relationship) शहर के मिसरोद थाने में पहुंचा है। यहां एक युवती के साथ पांच साल पहले उसके प्रेमी ने मंदिर में वरमाला पहनाकर शादी कर ली। जिसके बाद एक बच्चे का भी जन्म हुआ। लेकिन, उसके बाद वह रिश्तों को अपनाने से मुकर गया।
बच्ची के जन्म के बाद बनाई दूरी
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है। आरोपी अरुण कुमार गुर्जर (Arun Kumar Gurjar) से उसकी 2021 में पहचान हुई थी। पहले बातचीत होती थी उसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने एक मंदिर में जाकर एक—दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी भी कर ली। शादी के बाद पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया। इससे पहले वह कोर्ट में जाकर रिश्तों को आधिकारिक बनाने का झांसा देता था। वह उसके साथ कई साल तक रहा। इसी बीच उसने कुछ साल से दूरी बनाना शुरु कर ली। यह पता चलने पर पीड़िता ने उसकी गतिविधियों को पता लगाया तो वह एक अन्य युवती के संपर्क में पाया गया। दोनों के बीच कई बार इस बात को लेकर तकरार भी हुई। उसने काफी समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कुछ महीने पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने उसी युवती से शादी भी कर ली है। जिसके बाद वह 05 जून को मिसरोद थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण 320/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से पूर्व बच्चे और उसका डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।