Bhopal News: सड़क हादसों के अलग-अलग तीन मामलों में तीन व्यक्ति हुए काल कवलित

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग तीन सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी और मिसरोद थाना क्षेत्र के अलावा भोपाल देहात में परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। अवधपुरी में बाइक सवार के पीछे श्वान झूम गया था। उससे बचने के प्रयास में युवक बुरी तरह से घायल हुआ और प्राणपखेरु उड़ गए।
बाइक से गिरकर हुए जख्मी
राजधानी के भेल(BHEL) क्षेत्र में निगम की तरफ से कई श्वान (Dog) को लाकर छोड़ा भी जा रहा है। यह शहर के दूसरे हिस्सों में लाकर छोड़े गए श्वान के अड्डे बन गए हैं। इसी क्षेत्र के सुरभि एवेन्यू (Surbhi Avenue) में 27 वर्षीय रवदीप सिंह (Ravdeep Singh) रहते थे। वे एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। घटना 9 अक्टूबर की सुबह लगभग सात बजे हुई थी। वे बाइक(Bike) से जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तिराहे पर पहुंचे तो उनके वाहन पर श्वान झूम गया। जिस कारण बाइक (Bike) से संतुलन बिगड़ने के कारण वे वाहन समेत गिरकर जख्मी हो गए। उनका तभी से अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में उपचार चल रहा था। वहां रवदीप सिंह ने 28 अक्टूबर की रात लगभग बारह बजे दम तोड़ दिया। अवधपुरी (Awadhpuri) पुलिस ने मर्ग 30/26 कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित दिवाकर काम्पलेक्स (Diwakar Complex) के सामने हुई दुर्घटना में जख्मी 55 वर्षीय छन्नू श्रीवास (Channu Shrivas) की मौत हो गई। वे मूलत: छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। सड़क दुर्घटना 11 जुलाई की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। छन्नू श्रीवास के पुत्र संजय श्रीवास (Sanjay Shrivas) समरधा में रहते हैं। वह उनके पास ही आए हुए थे। पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला था। कुछ महीने इलाज के बाद परिजन उन्हें छतरपुर (Chatarpur) ले गए थे। वहां इलाज के दौरान 21 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। जिसकी केस डायरी मिसरोद थाने में पहुंची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इसी तरह परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना क्षेत्र में स्थित कंकाली ढ़ाबे (Kankali Dhaba) के सामने हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी 32 वर्षीय अजय राठौर (Ajay Rathore) की मौत हो गई। यह हादसा 28—29 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला कि वे गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) में रहते थे और एक केमिकल फैक्ट्री में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। घटना के वक्त वे अपने चचेरे भाई के साथ ढ़ाबे पर गए थे। वह रिश्तेदार उनके दोस्त को लेने चला गए थे। तभी दुर्घटना हुई। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिल सकी है। परवलिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।