Bhopal News: गट्टू ‘पिस्टल’ को चाकू के साथ दबोचा

Share

Bhopal News: अप्राकृतिक कृत्य के मामले में थी तलाश, नाबालिग के साथ किया गया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कमला नगर इलाके का निगरानी बदमाश पुलिस के हत्थे लग गया। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाने में उसने एक नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य किया था। तभी से उसकी पुलिस को तलाश थी। उसके साथ एक विधि विरोधी बालक भी साथ में था। दोनों चाकू के साथ शाहपुरा पुलिस के हत्थे लगे हैं।

लंबे समय से चल रहा था फरार

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश कुमार अहीर उर्फ गट्टू पिस्टल (Ritesh Kumar Ahir@Gattu ‘Pistol’) उम्र 18 साल कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। उसके खिलाफ कमला नगर, हबीबगंज के अलावा हनुमानगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य किया था और उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में गट्टू पिस्टल मुख्य आरोपी था और तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि गट्टू पिस्टल को आगे की कार्रवाई के लिए हनुमानगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैफे संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!