Bhopal News: फर्जी पेमेंट का स्क्रीन शॉट दिखाकर भागीं महिलाएं पकड़ाई

Share

Bhopal News: एफआईआर दर्ज होने के चार दिन बाद मोपेड की मदद से पकड़ाई मां-बेटी,निरस्त हुए डिजीटल पेमेंट को दिखाकर कारोबारी से बोला था झूठ

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ज्वैलर्स शॉप में फर्जी क्यूआर भुगतान दिखाने के बाद जेवरात लेकर फरार हुई महिलाएं भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस की पकड़ में आ गई है। घटना दस दिन पहले हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने अंगूठी और बाली भी बरामद कर ली है।

टीवीएस एक्सिस मोपेड से हुईं थी फरार

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह मेवाड़ा पिता खुशीलाल मेवाड़ा उम्र 69 साल बेहटा में रहते हैं। उनका बैरागढ़ में पंकज ज्वैलर्स (Pankaj Jewelers) के नाम से सोने-चांदी के आभूषण का कारोबार है। वारदात 25 मई की शाम लगभग सवा पांच बजे हुई थी। दुकान में बिना नंबर की मोपेड (oped) से दो महिलाएं आईं थीं। उन्होंने सलवार सूट पहन रखा था। चेहरा उन्होंने दुपट्टे से ढंक रखा था। दोनों ने एक-एक ग्राम वजनी अंगूठी और बाली पसंद की। जिसकी कीमत 52 हजार रुपए हुई। महिलाओं ने क्यूआर कोड मांगा। जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल (Mobile) से पेमेंट करने का स्क्रीन शॉट दिखाया। लेकिन, खाते में पैसा नहीं आया था। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने माल बटोरा और तुरंत ही दुकान से टीवीएस एक्सिस मोपेड में सवार होकर भाग गई थीं। गुलाब सिंह मेवाड़ा (Gulab Singh Mewada) ने देखा कि उनके खाते में भुगतान की राशि नहीं आई। वे बाहर निकले तभी बेटा पंकज मेवाड़ा (Pankaj Mewada) आ गया। बेटे को घटना बताई तो उसका पीछा काफी दूर तक किया था। पुलिस ने इस मामले में 31 मई को प्रकरण दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: बोट को लेकर थाने में हुआ घमासान

मंत्री की फटकार के बाद दर्ज किया प्रकरण

वारदात के बाद पिता-पुत्र बैरागढ़ थाने पहुंचे थे। यहां शिव नारायण (Shiv Narayan) नाम का पुलिसकर्मी मिला। उसने आवेदन ले लिया लेकिन कोई प्रकरण दर्ज ही नहीं किया। परिवार काफी दिनों तक थाने के चक्कर काटता रहा। जब सुनवाई नहीं हुई तो वे भाजपा नेताओं के जरिए मंत्री विश्वास सारंग (Mantri Vishwas Sarang) के बंगले में 31 मई को पहुंचे। उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया जिसके बाद उन्होंने डीसीपी से फोन पर बातचीत की थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार को बुलाकर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया। फटकार के बाद सक्रिय हुई थाना पुलिस ने मोपेड के रुट को निकाला। जिसके बाद पुलिस ने समीरा अजहर  पति अजहर सईद उम्र 40 साल और उसकी बेटी अलीजा अजहर (Aliza Azhar) पिता अजहर सईद उम्र 19 साल को दबोचा गया। मां-बेटी तलैया थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ की रहने वाली हैं। हालांकि अभी कोहेफिजा (Kohefiza)  स्थित बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) में रहती हैं। पुलिस ने मोपेड एमपी-04-जेडए-4031 को भी जब्त किया है। समीरा अजहर (Sameera Azhar) पहले नगर निगम (Nagar Nigam) में आऊटसोर्स कर्मचारी थी। नौकरी चले जाने के बाद उसकी जरुरतें पूरी नहीं हो रही थी। उसने पेमेंट के केंसिल हुए मैसेज को भी डिलीट कर दिया है। जिसे सायबर क्राइम की मदद से रिकवर किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Wife MMS: पत्नी को ‘सबक’ सिखाने के लिए पति ने वायरल कर दिए सेक्स वीडियो
Don`t copy text!