Bhopal News: भदभदा पुल तोड़कर नीचे गिरी लग्जरी कार

Share

Bhopal News: नशे में धुत दो युवकों की हालत नाजुक, रसूखदार परिवारों से जुड़ा मामला तो थाने की सांसे फूली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भदभदा पुल तोड़कर एक लग्जरी कार सूखे तालाब वाले हिस्से में जा गिरी। कार के भीतर दो युवक सवार थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिनकी हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। दोनों युवक नशे की हालत में थे।

लग्जरी कार निकालने मंगाई जेसीबी

बताया जा रहा है कि कार (Car) किसी रसूखदार व्यक्ति की है। यह पता चलने पर रातीबड़ (Ratibarh) थाने के सभी कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली है। घटना 03—04 जून की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। कार में तेज—तेज आवाज में म्यूजिक भी बज र​हा था। रफ्तार अधिक होने के कारण वह ब्रिज की दीवार तोड़कर नीचे जा गिरी। गिरने के बाद सुरक्षा के लिए लगे एयरबैग भी निकल आए थे। क्षतिग्रस्त कार को देखने भारी भीड़ भी ब्रिज पर 04 जून की सुबह जुट गई थी। लग्जरी कार जहां गिरी है उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी (JCB) जैसे वाहन की आवश्यकता होगी। थाना प्रभारी रासबिहार शर्मा (TI Rasbihari Sharma) ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात वाला स्टाफ अभी चला गया है। वह ड्यूटी पर लौटेगा तभी घटना में घायलों का पता चल सकेगा। इधर, रातीबड़ थाने का कहना था कि उन्हें पीएमएलसी दो युवकों के बेहोश होने की दर्ज कराई गई है। इसके अलावा उनके पास रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्मी जवान की हुई मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!