Bhopal Fraud News: ट्रक खरीदने का सौदा, फायनेंस करके दलाल की मदद से रकम हड़पी

Share

Bhopal Fraud News: जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। ट्रक का सौदा करके मुकरने के एक विवादित मामले में भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी ट्रक का सौदा करने और बीच में मीडिएटर निभाने वाले को बनाया गया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर ट्रक को दोबारा भी फायनेंस करा लिया था। जिसके बाद उसकी किस्त नहीं भरने पर बैंक ने ट्रक को जब सीज करने की कार्रवाई की तो यह बात उजागर हुई।

ट्रक पर दोबारा लोन लिया गया

मिसरोद (Misrod) थना पुलिस के अनुसार पंकज शर्मा (Pankaj Sharma) उम्र 50 साल शिवपुरी (Shivpuri) जिले के सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहते हैं। उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार हैं। उन्हें अपने दो ट्रक (Truck) को बेचना था। जिसके लिए उन्होंने परिचित गजराज सिंह परमार (gajraj Singh Parmar) से संपर्क किया था। वह मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित समरधा के नजदीक शीतलधाम सोसायटी (Sheetaldham Society) में रहते हैं। वे आरटीओ में एजेंट हैं और मीडिएटर का भी काम करते हैं। गजराज सिंह परमार ने इटारसी (Itarsi) में रहने वाले रजनीकांत यादव (Rajnikant Yadav) से संपर्क किया। वह ट्रकों को खरीदने के लिए तैयार हो गए। यह सौदा 36 लाख रुपए में तय किया गया। अनुबंध जनवरी, 2025 में किया गया। समझौते के तहत रजनीकांत यादव ने करीब 12 लाख, 95 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। बाकी की रकम 23 लाख रुपए वाहन ट्रांसफर करते वक्त देना तय हुआ। ट्रक लेने के बाद रजनीकांत यादव ने भुगतान नहीं किया। इस संबंध में उन्होंने कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी दौरान पंकज शर्मा से बैंक ने संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि उनके ट्रक पर दोबारा लोन लिया गया है। जिसका भुगतान नहीं करने पर उसे सीज करना है। जांच के दौरान रजनीकांत यादव का कहना था कि रकम उन्होंने गजराज सिंह परमार को दे दी थी। अब मिसरोद थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण 324/26 दर्ज करके वास्तविक परिस्थिति का पता लगाना शुरु कर दिया है। इस मामले की जांच एसआई राजकुमार गुप्ता (SI Rajkumar Gupta) कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक के लेन-देन की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: शराब के लिए चाकू मारा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!