Bhopal Fraud News: चार आभूषण कारोबारियों से तीन लाख 36 हजार रुपए का फ्राड

Share

Bhopal Fraud News: सायबर जालसाजों के मनी ट्रैल पकड़ने के बाद बैंक खातों को किया फ्रीज,दो मामलों में प्रकरण दर्ज अभी भी दो पीड़ित काट रहे पुलिस अधिकारियों के चक्कर,वारदात से जुड़ा एक आरोपी उज्जैन पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। देश की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की असंवेदनशील व्यवस्थाओं को उजागर करने का यह सनसनीखेज मामला है। इन घटनाओं पर भोपाल पुलिस ने पर्दा डाल रखा था। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। मामला आभूषण कारोबारियों से जुड़ा है जिनसे तीन लाख, 36 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवरात खरीदे गए थे। यह जेवरात सायबर धोखाधड़ी की रकम से ली गई थी। यह रकम कारोबारियों के खातों में आने के कारण उन्हें फ्रीज भी कर दिया गया था।

बदमाशों की नई कार्य योजना का तोड़ नहीं

देश में सायबर जालसाजों पर नकेल लगाने के लिए बैंकिंग और दूरसंचार के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। राष्ट्रीय हेल्प लाइन 1930 में शिकायत के बाद सिम को ब्लॉक करने के अलावा जिन खातों में पैसा गया है उन्हें फ्रीज (Freez) करने का काम एजेंसियां करती हैं। इस समस्या का तोड़ अब बदमाशों ने नए तरीके से निकाल लिया है। अब जालसाज पैसा एटीएम से निकालने की बजाय उनके जेवरात खरीदने का काम करने लगे हैं। इस नई तकनीक से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने की बजाय पुलिस पूरे मामले में ही पर्दा डालती रही। इन घटनाओं ने राजधानी के आभूषण कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।

इन लोगों के साथ हुई यह घटनाएं

Bhopal Fraud News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार आनंद सोनी (Anand Soni) पिता श्री पी सी सोनी उम्र 52 साल शाहपुरा (Shahpura) स्थित त्रिलंगा (Trilanga) में रहते हैं। उनकी दस नंबर मार्केट में सोनी ज्वेलर्स (Soni Jewellers) दुकान है। उनकी दुकान में 31 मई की शाम करीब पांच बजे युवक आया। उसने तीन ग्राम वजनी सोने के सिक्के खरीदे। जिसका अलग-अलग दो खातों से भुगतान (Bhopal Fraud News)  किया। एक खाते से 50 हजार रुपए और दूसरे से 600 रुपए का भुगतान हुआ। इसी दिन जालसाजों ने दूसरी वारदात राकेश अग्रवाल (Rakesh Agrawal) पिता श्री डी पी गोयल उम्र 61 साल की दुकान में पहुंचकर अंजाम दी। उनकी भी नुपूर ज्वैलर्स (Nupur Jewellers) नाम से दस नंबर मार्केट में दुकान है। उनसे छह ग्राम वजनी सोने के सिक्के 95 हजार 858 रुपए में खरीदे गए थे। जिसका भुगतान यूपीआई का बार कोड भेजकर किया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएम पर्यावरण के लिए अलख जगा रहे, लेकिन निगम अलग चल रहा

यह दो कारोबारी अभी भी चक्कर काट रहे

हबीबगंज पुलिस ने 23 जून को आनंद सोनी और राकेश अग्रवाल के मामले में प्रकरण 416—417/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी भी दो कारोबारी थानों के चक्कर काट रहे हैं। इनमें कोलार रोड (Kolar Road) स्थित गणेश ज्वैलर्स (Ganesh Jewellers) के संचालक तरुण अग्रवाल (Tarun Agrawal) हैं। उनकी दुकान में 28 मई को एक युवक आया था। उनसे 300 ग्राम चांदी खरीदकर तीन किस्त में एक लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसी तरह रोशनपुरा (Roshanpura) स्थित आरबी ज्वैलर्स (RB Jewellers) के संचालक श्याम अग्रवाल (Shyam Agrawal) के साथ भी फर्जीवाड़ा हुआ। उनकी दुकान में छह ग्राम वजनी सोने के सिक्के 90 हजार रुपए में एक व्यक्ति ने लिए। उसने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी विनोद मेहर (Vinod Mehar) को यूपीआई से भुगतान किया। इन दोनों कारोबारियों के खातों को भी फ्रीज (Freez) करा दिया गया है।

गिरोह का मास्टर माइंड उज्जैन पुलिस के पास

देश में इस तकनीक से की जा रही ठगी की वारदातों से हड़कंप मचा हुआ है। इसलिए एमपी सायबर क्राइम (MP Cyber Crime) के जरिए जल्द आभूषण कारोबारियों के संबंध में लेन-देन से संबंधित सलाह जारी की जाने वाली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह से जुड़ा एक आरोपी को उज्जैन पुलिस (Ujjain Police) ने दबोच लिया है। उसकी तकनीक और उसके नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है। जिसमें हबीबगंज थाना क्षेत्र के दो कारोबारियों का मामला साफ हो गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: टॉवर लगाने के नाम पर कराया फर्जी निवेश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!