Bhopal News: सीसी रोड के खराब हिस्से में हुई दुर्घटना की जांच सवालों के घेरे में आई

Share

Bhopal News: हादसे में नौजवान युवक की हुई थी दर्दनाक मौत,दुर्घटना के कारण जख्मी एक्टिवा सवार को जिम्मेदार बता रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। खराब सीसी रोड के कारण लगभग एक महीना पूर्व हुए हादसे में जान गंवाने वाले नौजवान की मौत के मामले में भेापाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक्टिवा चालक को जिम्मेदार बता दिया। वह पत्नी और बच्ची के साथ जा रहा थे। हादसे में वह और उनकी पत्नी भी जख्मी हुए थे।

यह है पूरा मामला

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा 4 मई की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे नीलबड़ से मुगालिया छाप गांव के बीच हुआ था। इस इलाके में 2014 में 80 फीट सीमेंट कंक्रीट रोड बनी थी। कुछ समय पहले सड़क का एक हिस्सा अपने पूर्व के ढ़ांचे से ऊपर उठ गया है। जबकि दूसरी तरफ का हिस्सा धंस गया है। जिस कारण दोनों भागों के बीच मोटर साइकिल का टायर फंसने जितना गहरी दरार हैं। स्थानीय नागरिकों को यह बात मालूम भी है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों की तरफ से शिकायतें की गई है। यहां हुए हादसे में शिवम विश्वकर्मा पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 24 साल की मौत हो गई थी। वे चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र स्थित कोलार रोड में दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहते थे। शिवम विश्वकर्मा (Shivam Vishwakarma) ने बी फार्मा का कोर्स किया था। घटना के वक्त शिवम विश्वकर्मा एक कार से आगे निकल रहे थे। वह जैसे ही आगे निकले तो रफ्तार में होने के कारण ऊपर—नीचे हो चुकी सड़क पर पहुंचे। वहां उनकी मोटर साइकिल असंतुलित हुई। इसके बाद मोटर साइकिल एमपी-04-जेडएफ-3497 सड़क की दूसरी तरफ तो वह दूसरे हिस्से में फिका गए। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था जो सड़क पर गिरने के बाद सिर से निकल गया और उनका सिर फट गया। मोटर साइकिल दूसरी तरफ से एक्टिवा एमपी-04-वायआर-7906 सवार दंपति से जाकर टकरा गई। मोटर साइकिल आड़ी होकर एक्टिवा चला रहे व्यक्ति के पैर से टकराई। जिसमें उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। जबकि एक मासूम बच्चा पीछे बैठी महिला के हाथ से छूट गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बारहवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ 

अब यह बोल रही है पुलिस

रातीबड़ थाना पुलिस ने इस मामले में 24 जून को प्रकरण 235@26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार (Car) सवार पूजा सिंह परमार (Pooja Singh Parmar) के बयान दर्ज किए गए। उनकी ही कार को शिवम विश्वकर्मा ओवरटेक कर रहे थे। उसी कार से जेपी अस्पताल (JP Hospital) भी उन्हें ले जाया गया था। मामले की जांच के बाद एक्टिवा मोपेड चालक को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अब पुलिस मान रही हैं। जबकि मौके पर मौजूद सड़क की तकनीकी खराबी को पुलिस ने अपनी जांच से गायब ही कर दिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!