Bhopal Cyber Fraud: ग्रीन गैस का ग्राहक बनाने का झांसा देकर जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: निजी कंपनी का कर्मचारी बनकर तेरह रुपए की लिंक मोबाइल में भेजी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में ग्रीन गैस का नियमित ग्राहक बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब सवा दो लाख रुपए ऐंठ लिए गए। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें जालसाजों का पता लगाने मनी ट्रेल से जुड़े लोगों को चिन्हित करके खातों को फ्रीज करा दिया गया है।

ग्रीन गैस कंपनी का ग्राहक बनने का दिया लालच

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में करीब दो लाख, 10 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकली है। पीड़ित 43 वर्षीय आयुष (Ayush Kapoor) कपूर है। वे माता मंदिर के नजदीक सीआई कॉलोनी (CI Colony) में रहते हैं। उनका हार्डवेयर का कारोबार है। उनके पास 20 अगस्त को मोबाइल (Mobile) पर फोन आया। उसने ग्रीन गैस कंपनी (Green Gas Company) का कर्मचारी बताते हुए ग्राहक बनने के लाभ बताए। उसका कहना था कि सिर्फ आवेदन भरकर 13 रुपए का भुगतान करने पर उन्हें इसका फायद मिल जाएगा। आरोपी ने आगरा की कंपनी का नाम बताया था। उसकी भेजी लिंक (Link) को क्लिक करते ही छह बार में खाते से दो लाख, 10 हजार रुपए, 823 रुपए निकल गए। टीटी नगर थाना पुलिस ने 25 अगस्त को जालसाजी का प्रकरण 747/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता बेटी के सदमे में पिता ने फांसी लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!