Bhopal News: पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: नव विवाहिता ने एक पखवाड़े जहर गटककर की थी आत्महत्या, जांच के बाद एसीपी ने दिया आदेश

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। जहर गटककर एक पखवाड़े पहले आत्महत्या करने वाली नव विवाहिता की की मौत के मामले में एसीपी ने प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था। थाना पुलिस ने आरोपी पति और सास को बनाया है। जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पति और सास करते थे प्रताड़ित

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना 6 अगस्त को हुई थी। पुलिस ने मर्ग 27/26 कायम करने के बाद शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। घटना बैरागढ़ चीचली इलाके में हुई थी। आत्महत्या 25 वर्षीय राधा नाथ (Radha Nath) ने की थी। उसकी शादी चंदू नाथ (Chandu Nath) के साथ हुई थी। एसीपी चूना भट्टी आलोक श्रीवास्तव (ACP Alok Shrivastav) को जांच में पता चला कि पति के अलावा उसकी सास सन्नो बाई नाथ (Sanno Bai Nath) उसे प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष ने पर्याप्त दहेज न मिलने का आरोप लगाकर ऐसा कर रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त को पीएम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि जहर से होने और परिजनों के बयान आधार पर प्रकरण 361/26 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे में धुत्त पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारी
Don`t copy text!