Bhopal News: गर्भवती महिला के पेट में मारी लात

Share

Bhopal News: नशे में धुत महिला ने दिया घटना को अंजाम,लूट के मामले में जेल में बंद है पति,पड़ोसी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्मार्ट सिटी पार्क में गर्ल फ्रेंड के साथ बैठे एमबीए छात्र को चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले बदमाश की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर हमला किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके में हुई है। आरोपी पड़ोसी महिला है जो कि नशे में धुत होकर मनमुटाव को लेकर आवेश में उसने हमला किया।

नशे की हालत मे महिला ने गर्भवती से की मारपीट

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार लूट की वारदात दीपू यादव (Deepu Yadav) के साथ 15 जून को हुई थी। पीड़ित के गले में चाकू अड़ाकर ईयर बड, फोनपे में पैसा ट्रांसफर कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने रितिक श्रीवास्तव (Ritik Shrivastav) को गिरफ्तार करके दो सप्ताह पूर्व जेल भेजा है। उसकी नव विवाहिता 20 वर्षीय पत्नी रोशनी श्रीवास्तव (Roshni Shrivastav) फिलहाल गंगा नगर (Ganga Nagar) में किराए के मकान में रहती हैं। उसके साथ ननद शिवानी श्रीवास्तव (Shivani Shrivastav) भी रहती हैं। उसके पड़ोस में आरोपी गुनगुन उर्फ आरती राठौर (Gungun@Arti Rathore) के साथ परिजनों का मनमुटाव हैं। वह 01 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे नशे की हालत में आई। वह रोशनी श्रीवास्तव से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगी। इसी दौरान उसने गर्भवती रोशनी श्रीवास्तव के पेट में पैर मार दिया। उसे पहले डॉक्टर कैलाश नाथ काटजू अस्पताल (Dr. Kailash Nath Katju Hospital) में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कर लिया गया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के बाद 02 जुलाई की सुबह रोशनी श्रीवास्तव के बयान दर्ज करके प्रकरण 142/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एलएलबी छात्रा के साथ कांस्टेबल ने किया रेप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!