Bhopal Gun Shot: गर्ल फ्रेंडों के सामने कॉलोनी में प्रवेश मार्ग में थार को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, गोली मारने और विवाद में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। अमेरिका की कंपनी में जॉब करने वाले एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरपंच को गोली मार दी। घटना 11—12 जुलाई की दरमियानी रात भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के मिसरोद क्षेत्र में हुई थी। विवाद की वजह कॉलोनी के प्रवेश मार्ग में अव्यवस्थित खड़ी थार को हटाने की बात पर शुरु हुआ था। पुलिस ने हमले में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वक्त आरोपियों के साथ थार वाहन में तीन युवतियों के मौजूद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
सरपंच के पैर में लगी गोली
मिसरोद (Misrod) थाना प्रभारी विमलेश राय (TI Vimlesh rai) के मुताबिक आरोपियों ने दो गोली चलाई थी। एक गोली हवा में चली जबकि दूसरी गोली 33 वर्षीय हरीश कुमार राजपूत (Harish Kumar Rajput) के बाएं पैर को चीरते हुए आर-पार हो गई। घटना सागर रॉयल होम्स (Sagar Royal Homes) कॉलोनी में 11—12 जुलाई की दरमियानी रात दो बजे हुई थी। पुलिस ने बताया हरीश कुमार राजपूत पिता संतोष राजपूत मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के कुसुमखेड़ा ग्राम के सरपंच (Sarpanch) भी है। उनका खेती-किसानी का काम हैं। वे अपनी फॉरच्यून कार (Car) से अपनी कॉलोनी में लौट रहे थे। तभी कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर थार (Thar) खड़ी थी। जिसके पास हर्षित पटेल ), अनुभव चौबे (Anubhav Chaubey) और लोकेश रघुवंशी (Lokesh Raghuvanshi) थे। उन्हें सड़क से हटकर कार लगाने के लिए बोला तो तीनों युवक कहासुनी करने लगे। इसके बाद हरीश कुमार राजपूत उनसे विवाद करने की बजाय अपना वाहन लेकर बहुमंजिला भवन की पार्किग में आ गए। यहां उनका पीछा करते हुए आरोपी भी भी आ गए। तीनों आरोपी उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने थार में रखा डंडा निकालकर सिर पर मारा। इसके बाद हरीश कुमार राजपूत से उसकी लायसेंसी पिस्टल (Pistol) छीनकर पहले हवाई फायर किया। इसके बाद दूसरी गोली सरपंच के बाएं पैर में मार दी। उन्हेें गंभीर हालत में उनके छोटे भाई मनीष राजपूत (Manish Rajput) अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण 445/26 आरोपियों के खिलाफ 12 जुलाई की सुबह दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी हर्षित पटेल (Harshit Patel को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ही पिस्टल छीनकर गोली मारी थी। वह यूएस की कंपनी में नौकरी करता है। वह फिलहाल वर्क फ्रॉम होम का काम करता है। हर्षित और अनुभव चौबे उसी कॉलोनी में रहते हैं जहां जख्मी सरपंच का आवास है। जबकि तीसरे आरोपी लोकेश रघुवंशी नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के सोहागपुर स्थित ग्राम बारंगी का रहने वाला है। उसके खिलाफ जांच में एक प्रकरण मिला है। पुलिस ने घटना स्थल पर चली हुई गोली के खोखे भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा उस पिस्टल को भी जब्त कर लिया है जिससे गोली चलाई थी। इन सभी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।