Bhopal Fraud News : दो थानों में सायबर क्राइम ने जांच के बाद भेजी केस डायरी, आधा दर्जन संदेहियों की चल रही तलाश,कॉलेज में पढ़ने वाला इंजीनियरिंग का छात्र खाता खुलवाने के कारण बन गया सायबर फ्रॉड का संदेही

भोपाल। प्रदेश की राजधानी सायबर फ्रॉड गिरोह के लिए मुफीद बन गई है। यहां से फर्जी सिम, फर्जी खाते खोलने से लेकर पीड़ितों को ही निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। जिस कारण भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Fraud News) की तरफ से सिम बेचने वालों के अलावा खाता खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है। ऐसे दो मामले भोपाल शहर के अशोका गार्डन और बागसेवनिया थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं।
छात्र का बैंक खाता सायबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस के अनुसार हर्ष वानखेड़े (Harsh Wankhede) ओरियंटल कॉलेज (Oriental College) में पढ़ते हैं। वे कॉलेज से बीटेक कर रहे है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 589/26 दर्ज किया। उसकी सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहने वाले यश पाल (Yash Pal) की मदद से गौरव गिरी (Gaurav Giri) से मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात उनसे बैंक खाता (Bank Account) खुलवाने में मदद करने की थी। उसने तीन हजार रुपए की मदद भी मांगी थी। वह रकम उसने लौटाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। वहीं पुलिस को पता चला है कि छात्र का बैंक खाता सायबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया था। उसके खाते के संबंध में राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर जिले में सायबर फ्रॉड का प्रकरण दर्ज होने के बाद फर्जीवाड़े का पता चला। जिसके बाद वह खुलकर सामने आया। पुलिस गौरव गिरी और यश पाल की तलाश कर रही है। वहीं बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में दूसरी शिकायत कोमल अहिरवार (Komal Ahirwar) पिता भैयालाल अहिरवार उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे मूलत: अशोक नगर (Ashok Nagar) के रहने वाले हैं। फिलहाल पिपलिया पेंदे खां में रहते हैं और मजदूरी करते है। कोमल अहिरवार की पहचान आकाश चौबे (Akash Chaubey) से हुई थी। उसने पहचान पत्र लेकर उसके नाम पर बैंक खाता पांच हजार रुपए के कमीशन पर खुलवा दिया। वहां उसे मोहित नाम का लड़का भी मिला था। आरोपियों ने झांसा देकर एटीएम के अलावा उसका मोबाइल नंबर भी ले गए। जब ऐसा किया गया तब कोमल अहिरवार दुर्घटना में जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती था। उसे लोगों ने सलाह देकर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 757/26 दर्ज करके मामले के दोनों संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।