Bhopal News: हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो फरार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Share

Bhopal News: आरोपियों के कब्जे से रिवॉल्वर और पिस्टल हुई बरामद, गिरोह के अब तक दस आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो फरार बदमाशों को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबोच लिया है। इससे पहले उनके आठ साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद हुई है।

गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमें

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार आरोपियों को रॉयल मार्केट के पास ताजुल मस्जिद के नजदीक और यूनिक अस्पताल के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी अकमल अली और समी खान लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपियों ने पूर्व में गिरफ्तार तालिब खान से पहचान और हथियार खरीदने की जानकारी दी। आरोपियों ने बेनजीर मैदान के पास दीवार में रिवॉल्वर और वीआईपी रेस्ट हाउस के पास निर्माणाधीन भवन में पिस्टल छुपाकर रखना भी बताया। इससे पहले क्राइम ब्रांच इसी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों दानिश उर्फ दन्नी खान, मोहम्मद अमन, मोहम्मद मुस्तफा, तालिब खान, अरशान खान, सरफराज पठान, गुफरान और अली खान को गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से अब तक चार पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, पांच कारतूस के अलावा आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है। क्राइम ब्रांच ने संगठित होकर अपराध करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-107 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। जिसमें आरोपियों की संपत्ति जब्त और कुर्क करने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में एक्सीलेंस कॉलेज के छात्र की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!