MP ATS News: सीआईए से मिले सुराग के बाद एटीएस ने की कार्रवाई,पाकिस्तानी हैंडलर से मुलाकात कराने वाला भी आरोपी

भोपाल। सीआईए से मिले सुराग के बाद भोपाल एटीएस (MP ATS News) ने हनुमानगंज स्थित काजीकैंप से एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राथमिक विवेचना प्रस्तावित अफगानिस्तान यात्रा को लेकर की जा रही है। खबर है कि वह पाकिस्तान के इशारे पर एजेंट बना था। वह पाकिस्तान से संचालित पीएफआई तंजीम मिशन के लिए लड़ाकों के दल को बनाने की मुहिम में जुटा था।
अन्य लोगों को मिशन से जोड़ने का काम चल रहा था
एटीएस भोपाल (Bhopal ATS) ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह पिता मोहम्मद फिरोज उम्र 34 साल है। वह काजी कैंप में ही एक डॉक्टर की क्लीनिक में नौकरी करता है। वह कांग्रेस नगर (Congress Nagar) बैरसिया रोड पर रहता है। आरोपी मोहम्मद फराज (Mohammad Faraz@Khalid Saifullah) पाकिस्तान से संचालित एक व्हाट़्स एप गु्रप से जुड़ा था। इस काम में उसका सहयोग नईम अब्दुल्ला ने किया। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद के मदरसे से जुड़ा है। उसने ही पाकिस्तान के हैंडलर से मुलाकात कराई थी। एटीएस ने उसे भी आरोपी बनाया है। मोहम्मद फराज ने बताया कि उसे पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे हैंडलर ने पीएफआई तंजीम मिशन (PFI Tanjeem Mission) 2047 के लिए तैयार किया गया है। उसके जैसे अन्य लोगों को जोड़ने का भी काम चल रहा था। उसको पाकिस्तान जाकर इंडियन मुजाहिद्दीन से लड़ाकों के ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। वहां जाने के लिए उसने पासपोर्ट भी बना लिया था। उसको प्रशिक्षण से संबंधित वीडियो (Video) भी मिला था। इस मामले में एसटीएफ (STF) थाने में एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों का प्रकरण दर्ज कर लिया है। एटीएस ने मोहम्मद फराज को कोर्ट में पेश करने के बाद 16 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस मामले में एटीएस की टीम नईम अब्दुल्ला (Naeem Abdullah) को दबोचने की तैयारी में रवाना हो गई है। वहीं कांग्रेस नगर स्थित गिरफ्तार आरोपी के घर पर जाकर छानबीन की जा रही है। एटीएस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगालने का काम कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।