Bhopal News: बीडीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: परिवार के फोन नहीं उठाने पर दोस्तों को कमरे में भेजा था,पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच के लिए मोबाइल जब्त

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीडीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। उसे परिजनों ने काफी फोन लगाया था। उसने जब नहीं उठाया तो दोस्तों को उसके किराए के कमरे में भेजा था। पुलिस को मौत की वजह अभी पता नहीं चली है।

किसी युवती से था प्रेम संबंध

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय सुनील जायसवाल (Sunil Jayaswal) इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहता था। वह शहर के निजी कॉलेज से बीडीएस का कोर्स कर रहा था। उसका शव कमरे में 14 अगस्त की शाम मिला था। परिजन सीधी जिले में रहते हैं। पिता जगनलाल जायसवाल(Jaganlal Jayaswal)  रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका किसी युवती से प्रेम संबंध था। जिस कारण वह कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। यह बात परिजनों को भी उसने बताई थी। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 66/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कमरे में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं जांच के लिए छात्र का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया गया है। जिसमें पैटर्न लॉक होने के कारण उसे सायबर क्राइम (Cyber Crime) की मदद से सुलझाया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हनुमान मंदिर से जेवरात बटोर ले गए चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!