Bhopal Murder News: प्रेमिका को सौतन बोलकर ताने देती थी इसलिए उतरा मौत के घाट

Share

Bhopal Murder News: चौबीस घंटे के भीतर में एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मुख्य आरोपी को दबोचा, पांच दिन से लापता महिला की मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लापता युवती की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में चौबीस घंटे के भीतर में भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में मुख्य आरोपी महिला है। जिसने अपने पूर्व प्रेमी की मदद से उसे रास्ते से हटाया। दरअसल, आरोपी को मरने वाली महिला सौतन बोलकर ताने देती थी। इसलिए वह उसको अपने रास्ते से हटाना चाहती थी।

यह है पूरा मामला

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार राखी रैकवार पति मोनू रैकवार उम्र 28 साल गोरे गांव में सोनू चंदेल (Sonu Chandel) के मकान में रहती थी। राखी रैकवार (Rakhi Raikwar) 23 अगस्त से लापता थी। उसका शव 27 अगस्त की सुबह दुर्गंध आने पर खंडहरनुमा मकान के भीतर मिला। शव पर दुपट्टा डला हुआ था। उसकी गुमशुदगी 24 अगस्त को पति मोनू रैकवार (Monu raikwar) ने दर्ज कराई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे भी है। शादी लगभग 12 साल पहले नाबालिग अवस्था में हुई थी। राखी रैकवार का मायका नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले का है। जबकि पति सागर (Sagar) जिले के बीना का है। दोनों की शादी परिजनों की सहमति से हुई थी। शव सड़ने के कारण बहुत बुरी अवस्था में मिला था। उसकी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट 28 अगस्त को सामने आई। जिसमें राखी रैकवार की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने संदेही शशि रैकवार (Shashi Raikwar) को पहले ही हिरासत में ले लिया था। उससे हुई पूछताछ के बाद पूरी कहानी निकलकर सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या, सबूत मिटाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शशि रैकवार के अलावा उसके प्रेमी छोटू उर्फ नरेंद्र रैकवार (Chotu@Narendra Raikwar)  को भी दबोचा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी में जाना एक परिवार को महंगा पड़ा

कॉल डिटेल से सामने आई पूरी कहानी

पुलिस को जांच में पता चला कि मरने वाली राखी रैकवार दस दिन पहले ही मायके से आई है। आरोपी ने बताया कि वह मरने वाली राखी के पति की प्रेमिका थी। पति मोनू रैकवार की सहमति से वह उसके घर में रहती थी। यह बात उसको खटकती थी और अक्सर बच्चों और लोगों के सामने सौतन बोलकर उसका उपहास करती थी। इस कारण उसने अपने पुराने प्रेमी नरेन्द्र रैकवार से संपर्क किया। उसे हत्या के लिए मनाया और मोनू रैकवार के नहीं रहने पर फोन करके प्रेमी को बुलाया। इसके बाद राखी रैकवार का मुंह उसने दबाकर प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद प्रेमी नरेंद्र रैकवार पिता भागीरथ रैकवार उम्र 27 साल इटारसी (Itarsi) भाग गया था। वह मूलत: नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ अड़ीबाजी मारपीट और सड़क दुर्घटना के दो प्रकरण पहले से दर्ज है। वहीं शशि रैकवार पिता इंद्रजीत रैकवार उम्र 23 साल रातीबड़ (Ratibarh) इलाके में ही रहती है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला ने की आत्महत्या
Don`t copy text!