Bhopal News: जरुरत बताकर पत्नी के जेवरात गिरवी रखे

Share

Bhopal News: रसीद मांगी तो मारपीट करके जख्मी किया, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता को उसके शराबी पति ने पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी किया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके का है। इससे पहले नशे में धुत पति घर आकर विवाहिता के जेवर ले गया था। इसी जेवरात को लेकर हुए कलह के बाद मारपीट की नौबत आई।

पत्नी ने गिरवी रखने की रसीद मांगी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता मल्टी में रहती है जिसकी उम्र 28 साल है। घटना 31 जुलाई की शाम छह बजे शुरु हुई थी। आरोपी पति घर आया और पत्नी के सारे जेवरात ले गया। वह नशे की हालत में भी था। पत्नी ने पूछा तो बोला कि उसे पैसों की जरुरत हैं जिस कारण उसे गिरवी रखने जा रहा हूं। उसके कुछ घंटे बाद वह घर लौटा तो पत्नी ने गिरवी रखने की रसीद मांग ली। इस बात को लेकर वह आवेश में आया और पत्नी को पीटने लगा। पीड़ित महिला की मां ने आकर बीच-बचाव किया तो उसे भी गाली-गलौज आरोपी पति करने लगा। जिसके बाद मां-बेटी 31 जुलाई की रात थाने पहुंची और मामला 467/26 दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दंपति का मामला थाने पहुंचा था। आरोपी पति को उस वक्त भी समझाया गया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gangrape: राजहर्ष के आरव्ही पैलेस में नाबालिग से गैंगरेप
Don`t copy text!