Bhopal News: किन्नर के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Share

Bhopal News: ड्राय डे पर मुनाफा कमाने के लिए तस्कर ने कराया था अवैध भंडारण

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारी मात्रा में अवैध शराब एक किन्नर के पास से बरामद की है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके का है। जिसकी कीमत पुलिस ने 60 हजार रुपए बताई है। यह शराब गांधी जयंती पर शराब दुकान बंद होने पर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से एक शराब तस्कर से ली गई थी। मामले में उसे भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं की जा सकी है।

रसोई घर की सीढ़ियों के नीचे छिपा रखे थे कार्टन

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी फारुख उर्फ जोया किन्नर (Farukh@Joya Kinnar) के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) स्थित मकान में 01 अक्टूबर की रात दबिश दी गई। यहां किराए से अरविंद कुचबुंदिया (Arvind Kuchbundiya) रहता है। मौके पर किन्नर से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर रसोई घर की सीढ़ियों के नीचे स्टोर करके रखे पांच कार्टन शराब (Illegal Liquor) बरामद किया गया। उसके भीतर अलग-अलग तरह के 72 बोतल मिली। बरामद शराब 54 लीटर की है। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण 296/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को इस मामले में अभी अरविंद कुचबुंदिया की तलाश है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई
Don`t copy text!