Bhopal News: टैंकर से टकराकर जख्मी इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Share

Bhopal News: चार दिन पहले खड़े पानी के टैंकर में जाकर भिड़ गया था, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। वह चार दिन पहले सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराकर भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गई है।

खड़े टैंकर से टकराया था छात्र

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार उत्कर्ष पाटील पिता सदाशिव पाटील उम्र 22 साल रुचि ग्रीन वुड कॉलोनी (Ruchi Green Wood Colony) में रहता था। मूलत: वह महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला था। वह सैज यूनिवर्सिटी (Sage University) से बीई कर रहा था। दुर्घटना 29 सितंबर की रात को हुई थी। उत्कर्ष पाटील (Utkarsh Patil) बीई चतुर्थ वर्ष में अध्ययन कर रहा था। वह स्वयं रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे खड़े टैंकर (Tanker) से टकरा गया था। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। इधर, उपचार के दौरान उसकी 03 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे मौत हो गई। मामले की जांच हवलदार मानवेंद्र सिंह (HC Manvendra Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस ने मर्ग 61कायम किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पत्नी को छोड़ विदेश गया पति, युवती थाने पहुंची

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!