MP Cop News: होम मिनिस्टर के लिए फिल्म प्रदर्शन के लिए गोविंदपुरा थाने का चुनाव

Share

MP Cop News: भोपाल जोन-2 के पुलिस अधिकारी सजीव चित्रण भी करेंगें, पुलिस के नवाचार और उसके परिणाम दिखाएंगे

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 03 अक्टूबर को दशहरा मैदान में होंगे। उस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की तरफ से एक फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय (MP Cop News) ने गोविंदपुरा थाने का चुनाव किया है। इसमें पुलिस सेवा के दौरान कार्य करते हुए अभिनय भोपाल जोन-2 के कर्मचारी करेंगे। फिल्म लगभग तीन मिनट की है जिसके प्रदर्शन से मध्यप्रदेश पुलिस में किए जा रहे नवाचार को दिखाया जाएगा।

एसीपी से लेकर कांस्टेबल कर रहें अभिनय

जानकारी के अनुसार डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) के निर्देशन में यह फिल्म बनाई गई है। जिसका 02 अक्टूबर को गोविंदपुरा (Govindpura) थाने में शूट किया गया। इसमें भोपाल पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान मैं भी अभिमन्यु, सैफ सिटी, नशा मुक्ति और पुलिसिंग से जुड़े विषय दिखेंगें। फिल्म में कलाकार नहीं बल्कि थानों में तैनात एसीपी से लेकर कांस्टेबल अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के जरिए पुलिस सूचना से लेकर घटना स्थल पर एफएसएल और खोजी श्वान से लेकर जांच करने वाले कर्मचारियों के अलावा एसीपी स्तर पर दिशा-निर्देशन देते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के साथ डायल-112, ऑटो चालकों के अलावा नगर समिति के सक्रिय कार्यकर्ता दिखाई देंगे। इसी अभिनय को सजीव प्रसारण 03 अक्टूबर को गृहमंत्री के समक्ष भी किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कारोबारी के मकान में घुसकर लाखों रुपए का माल समेटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!