Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी के खुलासे में सामने आया उसका नाम, कर्ज चुकाने आरोपियों ने सौंप दिया पूरा माल

भोपाल। प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी के मामले में भेापाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस की कार्रवाई कठघरे में आ गई है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को दबोच लिया है। सीसीटीवी में उनकी पहचान भी हो गई है। उन्होंने वारदात के बाद माल फईम बम को सौंपने का खुलासा किया है। लेकिन, फईम बम को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।
फईम बम का कर्ज चुकाने की चोरी की वारदात
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद मुईम (Property Dealer Mohammad Muim) के घर 31 मई और 1 जून की दरमियानी रात चोरी हुई थी। घटना के वक्त वे पत्नी के साथ ससुराल गए थे। माता—पिता हज यात्रा पर हैं। उनके घर से सोने—चांदी के आभूषण कीमती करीब पंद्रह लाख रुपए का माल गायब हुआ था। पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें चार आरोपी दिखाई दिए। जांच के दौरान कुख्यात बदमाश फईम बम (Notorious Criminal Fahim Bomb) और उसके सहयोगियों की भी पहचान हो गई। पुलिस ने आसिम उर्फ उस्मान गली (Asim@Usman Gali) और तोशीक शेख (Toshik Sheikh) को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया है कि फईम बम से उन्होंने कर्ज लिया था। जिसे चुकाने के लिए अपने ही दूर के रिश्तेदार और दोस्त के घर वारदात करने की योजना बनाई थी। वारदात के बाद चोरी किया गया माल भी उसे कर्ज चुकाने दे दिया है। चोरी का माल फईम बम और उसके करीबी यूसुफ मौलाना (Yusuf Maulana) के पास होने की जानकारी गिरफ्तार आरोपियों ने दी है। इसके बावजूद एक सप्ताह बीतने पर भी पुलिस की तरफ से फईम बम को दबोचने सक्रियता दिखाई नहीं दे रही।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।