Bhopal News: पैदल आए झपटमार ने दिया वारदात को अंजाम, मार्निंग पेट्रोलिंग की पोल खुली

भोपाल। राजधानी में दिन हो या रात झपटमार काफी सक्रिय हैं। हबीबगंज इलाके में मोबाइल झपटने के बाद अब भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में सुबह विवाहिता से मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस ने इस मामले में झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों ही वारदातों ने शहर में रात और सुबह की पेट्रोलिंग की पोल खोलकर भी रख दी है।
बात करने फोन निकाला तभी हुई वारदात
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सोम्या धनवरे पति लक्की धनवरे उम्र 27 साल इंदौर (Indore) जिले के सावेर थाना क्षेत्र में रहती हैं। वे इंदौर में स्थित धर्मपुरी के ऑटो सर्विस शोरुम में नौकरी करती है। घटना 27 नवंबर की सुबह लगभग सवा छह बजे हुई। सोम्या धनवरे (Saumya Dhanvare) की बहन कुसुम नारियलखेड़ा में रहती है। वह उससे मिलने भोपाल आई थी। डीआईजी बंगला चौराहा के पास उतरकर वह पैदल जा रही थी। जब वे राजेश्वरी मंदिर के नजदीक पहुंची तो जेब से उन्होंने कॉल करने के लिए फोन निकाला। तभी पीछे से पैदल आए युवक ने उनसे मोबाइल (Mobile) छीना और भाग गया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत करीब आठ हजार रुपए बताई है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रात्रिकालीन और प्रभात गश्त अलग-अलग तकनीक पर राजधानी में किया जाता है। इसका मकसद आम नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के मकसद से किया जाता है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।