Bhopal News: अधेड़ उम्र की महिला जेल प्रहरी की जिद के आगे सरेंडर हुई पुलिस

Share

Bhopal News: राजधानी में जेल के भीतर दो नंबर चौकी की बाथरुम में रात को हुए सनसनीखेज कांड के बाद जेल मुख्यालय में मचा हड़कंप

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। प्रदेश की जेलों के भीतर सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर कई बार समाचार के साथ वीडियो सामने आते रहे हैं। लेकिन, राजधानी के गांधी नगर थाने में पहुंचे एक मामले ने जेल मुख्यालय (Bhopal News) में भी हड़कंप मचा दिया। दरअसल, जेल में तैनात महिला प्रहरी ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी पर दो नंबर चौकी की बाथरूम में ले जाकर बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। वह बेटी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। वहां पर एक बात को लेकर जिद पर अड़ी थी। इसलिए पुलिस ने भी गंभीरता को समझा और प्रकरण दर्ज करके आरोपों में फंसे अफसर को हिरासत में ले लिया।

एक दिन पहले जिस जेल में अधिकारी थे वहां अब विचाराधीन बंदी होंगे

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 58 साल है। वह 27 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाने में पहुंची थी। वह हाथों से लिखा हुआ एप्लीकेशन लेकर आई थी। उसने जेल विभाग के प्रशासनिक जेलर मगनु सिंह मरावी (Jailer Magnu Singh Maravi) पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी रात दस बजे से दो बजे तक की ड्यूटी थी। तभी राउंड में घुम रहे आरोपी मगनु सिंह मरावी उसके पास आए। उससे कहने लगे कि वह उसको पसंद करते हैं। आरोपी जेलर अधिकारी की भी उम्र पीड़िता के ही आसपास है। वह भी शादीशुदा है और पीड़िता भी शादीशुदा है। आरोप है कि जेल पीड़िता को बाथरुम में ले गए और वहां उसके साथ ज्यादती की गई। यह बात उसने घर पहुंचकर बेटी को बताई और वह उसके ही साथ थाने में पहुंची थी। रात अधिक होने के कारण थाने का महिला स्टाफ जा चुका था। इसलिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में आरक्षित महिला सब इंस्पेक्टर का इंतजार किया जाने लगा। इस दौरान थाने में पीड़िता यह बोलकर कराहती रही कि वह लघुशंका तब तक नहीं करेगी जब तक उसका मेडिकल टेस्ट नहीं हो जाता। पुलिस ने इस मामले में 28 नवंबर की सुबह ज्यादती का प्रकरण दर्ज करके आरोपी जेलर को पूछताछ के बहाने बुलाकर हिरासत में ले लिया। उन्हें दोपहर में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर, जेल के भीतर हुए इस सनसनीखेज कांड के बाद जेल मुख्यालय (Jail Headquarter) के अफसरों ने चुप्पी साध ली है। हालांकि कुछ अधिकारी आरोपी बनाए गए अफसर के बचाव में उतर आए हैं। नाम न छापने की शर्त में बताया ​गया कि जिस पीड़िता ने आरोप लगाया है वह महिला कर्मचारी को एक महीना पूर्व ही जेल बंदियों को अवैध तरीके से गुटखा देने के आरोपों में दबोचा गया था। इसके अलावा ड्यूटी में रहते हुए सोना और गुटखा खाने जैसे कई संगीन आरोपों की विभागीय जांच चल रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन बातों से पुलिस की जांच का कोई लेना—देना नहीं है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसके रिजल्ट के अनुसार पुलिस की तरफ से वैसी चार्जशीट बनाकर कोर्ट को पेश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सीआईडी शाखा में हलचल मची

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!