Bhopal Murder News: सिर पर बांस का वार लगने से युवक की मौत

Share

Bhopal Murder News: खून की एक बूंद भी नहीं निकली, लेकिन कनपटी के पास लगे वार से मौत, शराब पार्टी के बाद हुई कहासुनी में बीच-बचाव करते वक्त गई जान, आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र

भोपाल।  बुल मदर फार्म के पास एक युवक की बांस से किए गए वार में लगी घातक चोट से मौत हो गई। वह पांच अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। यह मामला भोपाल (Bhopal Muredr News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। वहां पुरानी बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। उसमें मरने वाला युवक हस्तक्षेप करने पहुंचा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

राती​बड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार सूरज नगर (Suraj Nagar) निवासी 20 वर्षीय विक्रम मालवीय (Vikram Malviya) अपने दोस्तों के साथ 25 नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे बुल मदर फार्म (Bull Mother Farm) के पास खंडहरनुमा मकान में पार्टी करने गया था। यहां उसके साथ वैभव बामनिया, सचिन, युवराज, रितिक और गोलू भी थे। दोपहर तक चिकन बनाने के बाद शाम लगभग सात बजे सभी लोगों ने पार्टी की। उसके बाद सभी रात आठ बजे निकलने के लिए हुए। सभी लोगों ने शराब भी पी। जिसके बाद आपस में मदहोशी में बातचीत चल रही थी। उसमें ही गोलू के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर आरोपी वैभव बामनिया (Vaibhav Bamaniya) गाली-गलौज करने लगा। उन दोनों के बीच हाथापाई की नौबत बन आई। यह देखकर विक्रम मालवीय उन दोनों के बीच पहुंचा। उसने गोलू को अपना भाई बताकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने पर विरोध जताया। इस कारण आरोपी वैभव बामनिया ने नाराजगी में जंगल में ही पड़े बांस के डंडे को उठाकर तीन वार किए। दो वार विक्रम मालवीय के पेट पर किए गए थे। वहीं एक वार सिर पर कनपटी के नजदीक किया गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। साथी उसे कुछ समय तक मजाक समझते रहे। जब उसे हिलाया गया तो शरीर में हलचल नहीं थी। सभी लोगों ने विक्रम मालवीय को उठाया और सूरज नगर में स्थित निजी अस्पताल ले गए। उन्हें श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) में स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल (Smart City Hospital) ले जाने बोला गया। यहां से चिकित्सकों ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने की सलाह दी। वहां चिकित्सकों ने रात साढ़े दस बजे उसको मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद वैभव बामनिया के खिलाफ हत्या का प्रकरण 633/26 दर्ज कर लिया है। उसके परिजन कुक्कुट विकास निगम में नौकरी करते हैं। इसलिए मदर बुल फार्म के पास बने सरकारी मकान में रहते हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को पीटने वाले पति से प्रतिक्रिया मांगी तो रिपोर्टर को गालियां दी

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!