Bhopal Cyber Fraud: टूरिज्म एजेंसी की आड़ में सायबर गिरोह ने मोटी रकम ऐंठी

Share

Bhopal Cyber Fraud: ग्यारह थानों में सायबर जालसाजी के चौदह प्रकरण दर्ज,एपीके फाइल और लिंक भेजकर निकाले करीब 21 लाख रुपए की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सायबर फ्रॉड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के 11 थानों में इस तरह के चौदह प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें शातिर जालसाजों ने 20 लाख, 74 हजार 960 रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली है। सभी मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। इन घटनाओं में पर्यटन एजेंसी, चिकित्सक कंसल्टेंसी, बैंक कर्मी बनकर पीड़ितों को फंसाया गया। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज कराया है जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी।

पर्यटन दौरा कराने के नाम पर दिया झांसा

मिसरोद (Misrod) पुलिस के अनुसार रूचि लाइफ स्कैप कॉलोनी (Ruchi Life Scape Colony) में रहने वाले श्रीराम नाकोजा (Shriram Nakoja) एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। पिछले महीने उन्होंने श्रीलंका (Sri Lanka) जाने ऑनलाइन बुकिंग की थी। उन्हें जालसाजों ने पर्यटन दौरा करने वाली एजेंसी बनकर झांसा दिया। आरोपियों ने कई तरीके से उनसे 774200 रुपए ऐंठ लिए। इसी तरह दूसरी शिकायत पवन यादव (Pawan Yadav) ने दर्ज कराई है। उनसे आरोपी बबलू मालवीय (Bablu Malviya) ने 94650 रुपए ऐंठ लिए। शाहपुरा (Shahpura) पुलिस ने शर्मिली वासु (Sharmili Vasu) और बृजेंद्र अग्रवाल (Brajendra Agrawal) की शिकायत पर सायबर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। दोनों पीड़ितों से अलग-अलग तकनीक अपनाकर जालसाजों ने करीब एक लाख 95 हजार रुपए ऐंठ लिए। बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने संजू नेताम (Sanju Netam) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। जालसाजों ने उनसे 42 हजार रुपए ठगी की है। कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित कस्तूरी स्मार्ट सिटी (Kasturi Smart City) निवासी राधिका गुर्जर (Radhika Gurjar) के खाते से 67500 रुपए निकल गए। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने खेजड़ा बरामद निवासी सुरेश कुमार साहू (Suresh Kumar Sahu) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों ने फोनपे के माध्यम से उनसे 198765 रुपए की मोटी रकम 19 नवंबर को ठग ली है। चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने आईएचएम कॉलोनी (IHM Colony) निवासी विवेक दुबे (Vivek Dubey) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। उनके खाते से भी जालसाजों ने 368247 रुपए की मोटी रकम खातों से निकाल ली है। यह रकम क्रेडिट कार्ड से निकाली गई। इसी तरह कोलार रोड (Kolar Road) पुलिस ने राजहर्ष के पास शंकुतला नगर (Shakuntala Nagar) निवासी अरुण कुमार शर्मा (Arun Kumar Sharma) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने एक लाख, दो हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हाईवे पर लूटपाट करने वाला कुख्यात बदमाश काला ईरानी अरेस्ट

पहले एक हजार रुपए दिए फिर 32 हजार जमा कराए

Bhopal Cyber Fraud
एआई की सहायता से निर्मित चित्र।

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस ने मोहम्मद शब्बीर (Mohammed Shabbir) पिता मोहम्मद रईस उम्र 35 साल की शिकायत पर प्रकरण 246/26 दर्ज किया। वे अहाता रुस्तम खां में रहते हैं और निजी काम करते हैं। उन्होंने बंसल अस्पताल (Bansal Hospital)  के कोलोरेक्टल स्पेशलिस्ट डॉक्टर विद्यानंद त्रिपाठी (Dr Vidyanand Tripathi) से परामर्श के लिए गुगल क्रोम में जाकर नंबर खोजा। संपर्क करने पर चिकित्सक का निजी सलाहकार बताकर एक लिंक के जरिए परामर्श का समय और शुल्क की कार्रवाई बताई गई। उन्होंने उसे जैसे ही क्लिक किया तो पांच किस्त में उनके खाते से 32038 रुपए निकल गए। बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस ने संजीव गौर (Sanjeev Gaur) पिता गयाप्रसाद गौर उम्र 47 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 561/26 दर्ज। वे नंदा नगर (Nanda Nagar) में रहते हैं। उनके पास टेलीग्राम के जरिए 13 नवंबर को जालसाज से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने टेलीग्राम में टास्क पूरा करने में राशि दोगुनी मिलने का झांसा दिया। आरोपियों ने यकीन दिलाने के लिए संजीव गौर को सौ रुपए से लेकर छोटा-छोटा पैसा देकर लगभग एक हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद यकीन होने पर उनसे अगले बड़े लक्ष्य को पूरा करने के नाम पर 32 हजार रुपए जमा कराए। उन्हें लक्ष्य मिला तो लाभांश 55500 रुपए दिख रहा था। जालसाजों ने उस रकम को निकालने के लिए उनसे बोला। हालांकि वह फर्जी एप में काम कर रहे थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सायबर हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई।

पचास रुपए का सिंघाड़ा खरीदकर 25 हजार निकाले

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार सूरज नगर (Suraj Nagar) स्थित सेवनिया गोड निवासी 32 वर्षीय राहुल गौर (Rahul Gaur)  पिता रघुवीर सिंह गौर की शिकायत पर सायबर जालसाजी का प्रकरण 625/26 दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 63 हजार रुपए निकले हैं। वे शादी समारोह में सजावट का काम करते हैं। उनका मोबाइल हैक हुआ और रकम निकल गई। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 491-492/26 दर्ज किए हैं। जिसमें पहली शिकायत मीनू यादव (Meenu Yadav) पत्नी गोविंद सिंह यादव उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे पद्मनाभ नगर में रहती हैं। वे एक कथावाचक को पहचानती हैं। उनका जालसाजों ने व्हाट्स एप हैक कर लिया था। उसी नंबर के जरिए जालसाजों ने मीनू यादव को उनकी तस्वीर बताकर लिंक भेजा। उसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हुआ और दो किस्त में उनके खाते में जमा 80 हजार रुपए जालसाजों ने निकाल लिए। दूसरी शिकायत भागवती कहार (Bhagwati Kahar) पत्नी राजू कहार उम्र 26 साल के साथ हुई। वे भारत पेट्रोल पंप के पास रहती हैं। वह पति के साथ कारोबार करती हैं। घटना 18 नवंबर को हुई थी। वह दुकान पर पति राजू कहार (Raju Kahar) के साथ बैठी थी। दुकान में एक व्यक्ति ने 50 रुपए के सिंघाड़े खरीदे। आरोपी ने दो सौ रुपए निकालकर दिए। उसने सौ रुपए भाई के खाते में जमा करने के लिए बोला। उसकी बताई लिंक पर जैसे ही पैसा डाला तो खाते से 25 हजार रुपए निकल गए। यह बात दंपति को अगले दिन पता चली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगा रही है

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: रेप पीड़िता की मौत मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!