Rani Kamlapati GRP News: मायबार रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी में बवाल

Share

Rani Kamlapati GRP News: बंसल वन में शनिवार-रविवार की रात अक्सर होता है उपद्रव, आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर चाकू से किया वार, प्रकरण दर्ज

Rani Kamlapati GRP News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के बंसल वन (Bansal One) में स्थित मायबार रेस्टोरेंट में जमकर बवाल हुआ। यहां एक व्यक्ति को दो व्यक्तियों ने आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर उसे जख्मी कर दिया। इससे पहले वह दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने पहुंचा था। मामले की जांच भोपाल शहर की रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) पुलिस कर रही है।

आंखों में डाला मिर्च पावडर

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार हमले में विकास तिवारी (Vikas Tiwari) जख्मी है। वह निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। विकास तिवारी 22 नवंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे माय बार रेस्टोरेंट (MyBar Restaurant) गए थे। उन्होंने रेड बुल ऑर्डर किया और पार्टी में वह नाचने लगे। तभी वहां दो गुटों के बीच विवाद हो गया। उन्हें रोकने के दौरान गाली-गलौज में आरोपियों अरशान अली (Arshan Ali) और राम को लगा कि वह भी उनके ही पक्ष से है और उसने आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर चाकू (Knife) से वार कर दिया। रेस्टोरेंट में मौजूद बाऊंसर भी उपद्रव को जब संभाल नहीं सके तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पहुंचकर आरोपियों को दबोचने के लिए सभी लोगों को एक-एक करके पूछताछ करने लगी। जिसमें पता चला कि चाकू और मिर्च पाऊडर डालने का काम अरशान अली और राम ने किया था और वे तुरंत ही भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: पीजी में ठहरी युवती के ब्यॉयफ्रेंड ने की हत्या

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!