Bhopal News: जिलाबदर होने के बावजूद पुलिस को घर के भीतर मिला, दबिश दी तो पिछले दरवाजे से भागने का किया प्रयास

भोपाल। राजधानी में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ पिछले दो दिनों से चल रही सख्ती का असर देखने मिल रहा है। दरअसल, यासिन मजिस्ट्रेट, जाकिर बकरा के बाद अब कुख्यात बदमाश फरहान उर्फ चिकना (Farhan@Chikna) को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस ने की है। फरहान चिकना को पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से जिलाबदर किया गया था।
एक साल के लिए हुआ था जिलाबदर
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी का मूल नाम 33 वर्षीय फरहान कुरैशी है। उसे पुलिस विभाग में चिकना नाम से भी जानते हैं। आरोपी जनता क्वार्टर में रहता है। पिछले दिनों निगम की तरफ से हाऊसिंग बोर्ड की कॉलोनी के जर्जर 600 से अधिक जर्जर आवास को तोड़ने कार्रवाई होनी थी। इसी दौरान पता चला कि फरहान कुरैशी उर्फ चिकना (Farhan Qureshi@Chikna) घर पर है। जबकि उसे एक साल के लिए 17 अप्रैल, 2026 को जिलाबदर किया गया था। पुलिस ने उसके घर जाकर दबिश दी तो वह पिछले दरवाजे से भागने लगा। उसको पीछा करके पुलिस ने दबोच लिया। ऐशबाग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर रासुका के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।