Bhopal News: यूपी से मादक पदार्थ लेकर आई महिला इंजीनियर को दबोचा

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों से पंद्रह ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स किया जब्त, एक अन्य आरोपी की तलाश

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। राजधानी में देर रात तक पनप रहे पार्टी कल्चर के बीच एमडी नामक मादक पदार्थ चर्चित हो गया। उसकी मांग के लिए यूपी से भी उसे बुलाने का काम किया जा रहा है। पार्टियों के लिए इसी मादक पदार्थ को लेकर आई एक महिला समेत चार आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से करीब पंद्रह ग्राम एमडी मादक पदार्थ मिला है। पुलिस को एक अन्य आरोपी की अभी भी तलाश है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई है।

दशहरे के समय भी खपा चुका था मादक पदार्थ

क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार एमपी नगर (MP Nagar) के जोन-2 स्थित शराब दुकान के पास से 38 वर्षीय श्रद्धा चौकीकर (Shraddha Chowkikar) को अरेस्ट किया गया। वह मूलत: छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की रहने वाली है। उसके कब्जे से जैकेट की जेब से 14 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स (MD Drugs) जब्त हुआ। उसने बताया कि वह दस साल पहले पटेल कॉलेज (Patel College) से बीई की है। इसलिए उस दौरान भोपाल में रहती थी। उसके परिचय में 37 वर्षीय राजेंद्र राय (Rajendra Rai) संपर्क में आए थे। वह मेडिकल के क्षेत्र में काम करते हैं। उन्होंने एमडी की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा था। मादक पदार्थ की सप्लाई उसका भांजा सतेन्द्र उर्फ जुगनू (Satendra@Jugnu) करता था। वह दशहरे के समय में भी एमडी मादक पदार्थ दे चुका था। तीनों उत्तर प्रदेश (UP) के गाजीपुर (Gajipur) जिले से वह मादक पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने उमरिया निवासी राजेंद्र राय को भी साकेत नगर (Saket Nagar) स्थित रीगल होटल (Regal Hotel) से दबोचा गया। पुलिस को अभी सतेंद्र उर्फ जुगनू की तलाश करना है। इधर, क्राइम ब्रांच ने ही कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित पंडित खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल (Khushilal Ayurveda Hospital) के नजदीक से पल्सर बाइक (Bike) पर सवार 25 वर्षीय सतनाम भाटिया उर्फ सरदार और 23 वर्षीय दर्शन दवे को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से सवा एक ग्राम से अधिक एमडी मादक पदार्थ मिला। सतनाम भाटिया (Satnam Bhatiya) छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दर्शन दवे (Darshan Dave) राजेंद्र नगर कॉलोनी (Rajendra Nagar Colony) में रहता है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों के मोबाइल (Mobile) में एमडी मादक पदार्थ बुलाने और डिलीवरी को लेकर चैट से संबंधित बातचीत का पता लगाने उसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डाक्टर हेमंत सिन्हा के फॉर्म हाउस में चोरी

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!