Bhopal Murder News: नाली में बम फंसाकर आतिशबाजी करने से रोका था, नाराज भीड़ ने मकान जमींदोज करने की मांग उठाकर किया चक्काजाम, घटना में शामिल पांच व्यक्तियों के नाम सामने आए,दो आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश में दबिश जारी

भोपाल। राजधानी में दीपावली की आतिशबाजी के विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में हुई। हमलावरों में अभी पांच व्यक्तियों के नाम पता चले हैं। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कहासुनी के दौरान महिला नाली में आतिशबाजी कर रहे युवकों को टोकने पहुंची थी। उस पर चाकू से वार हुआ तो उसके छोटे बेटे की जान बचाने में मौत हो गई।
पटाखा जलाने से रोकने पर हुआ विवाद
डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) ने बताया कि विवाद इब्राहिमगंज (Ibrahimganj) में 08—09 नवंबर की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे हुआ था। यहां सुनीता खटीक (Sunita Khatik) का परिवार रहता है। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। सुनीता खटीक के घर के सामने सीवेज लाइन में पटाखा रखकर प्रेम बस्तवार फोड़ रहा था। उसकी गंदगी के छींटे सुनीता खटीक के घर में पहुंचे थे। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शरारत करने से रोका। इसी बात पर प्रेम बस्तवार (Prem Bastwar) के साथ मौजूद युवकों आदित्य रैकवार (Aditya Raikwar), अंकित अहिरवार (Ankit Ahirwar) , राघव, अंकित धाकड़ (Ankit Dhakad) गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। सुनीता खटीक ने हमलावरों को ललकारा तो उन्होंने अपने पास रखा चाकू (Knife) उसकी जांघ में मार दिया। उसने भीतर मौजूद बेटों को पुकारा तो बेटा अनिकेत खटीक (Aniket Khatik) निकलकर बाहर आया। इसके बाद आरोपियों के गुट से वह झूम गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और देखते ही देखते वहां विकराल खूनी संग्राम हो गया। घायलों को नाजुक हालत में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान अनिकेत खटीक की 09 नवंबर की सुबह मौत हो गई। हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग 30/26 के बाद हत्या का प्रकरण 626/26 दर्ज किर लिया है।
पुलिस के प्रति नाराजगी, सड़कों पर उतरे लोग
अनिकेत खटीक सब्जी बेचने का काम करता है। उसकी जांघ में भी चाकू का गंभीर वार लगा था। इस कारण उसकी अत्याधिक रक्तस्त्राव होने के कारण मौत हुई है। उसका शव पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को शव को सौंपा गया। उसे उन्होंने इब्राहिमगंज में रखकर चक्काजाम शुुरु कर दिया। नाराज भीड़ का कहना था कि पुलिस सूचना देने के बावजूर काफी देरी से पहुंची थी। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों के घर को जमींदोज किया जाए। हालांकि थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया (TI Awadhesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि मौके पर सबसे पहले मैं ही पहुंचा था। इससे पहले एक जगह हुई आगजनी में भी वहां गया था। मामला काफी संवेदनशील है जिन संदिग्धों के नाम सामने आए है उनके बयानों के आधार पर अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।