Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर ने आधा दर्जन बदमाशों को किया जिलाबदर

Share

Bhopal Cop News: दीपोत्सव की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था के चलते लिया गया निर्णय

Bhopal Cop News
सड़क पर निरीक्षण करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार। File Photo

भोपाल। राजधानी में दीपोत्सव की तैयारियां शुरु हो गई है। बाजार में रौनक आने लगी है। इधर, त्यौहार में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो उसके लिए पुलिस (Bhopal Cop News) ने भी कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) की तरफ से ऐसे आदतन आधा दर्जन बदमाशों को चिन्हित करके उन्हें जिलाबदर किया गया है।

इन्हें किया गया जिलाबदर

पुलिस के अनुसार बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, छेड़छाड़, तोड़फोड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने, जुआ-सट्टा, बलवा, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। जिला बदर किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र (40), निवासी नया बसेरा, थाना कमला नगर; धर्म सिंह सिकरवार (32), निवासी ग्राम बावड़िया कलां, थाना शाहपुरा; राजेंद्र सेन उर्फ छोटू (19), निवासी नेपाली मोहल्ला, भीमनगर, थाना अरेरा हिल्स; शकील कुरैशी (45), निवासी मोती नगर रेलवे पटरी के पास, सुभाष नगर, थाना ऐशबाग; आशीष यादव उर्फ बब्बी (20), निवासी झील नगर, थाना अयोध्या नगर और सूरज सोलंकी (23), निवासी कान्हा टावर रोड के पास, दानापानी रोड, ईश्वर नगर, थाना हबीबगंज शामिल हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बताया कि आदतन अन्य बदमाशों की भी फाइल को खंगालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग को पीछा करके परेशान कर रहा था मनचला
Don`t copy text!