Tantra Mantra और Totka: वृद्ध दंपति को ठगने वाले गिरोह के कारण गोल्ड लोन बैंकों की संदिग्ध भूमिका सामने आई

Share

Tantra Mantra और Totka: गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेजकर मिले सुरागों में नया प्रकरण बनाने की तैयारी, फर्जीवाड़े में आधा दर्जन से अधिक संदेहियों के बयानों को तस्दीक कर रही क्राइम ब्रांच, बैंकों से गिरवी रखे सोने और उसके नियमों को लेकर जवाब मांगा

Tantra Mantra और Totka
एआई से निर्मित च़ित्र।

भोपाल। राजधानी के कारोबारी की पत्नी को झांसा देकर लगभग एक करोड़ रुपए ऐंठने वाले गिरोह ने गोल्ड लोन गिरवी रखकर लोन देने वाले तीन बैंकों की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। जिस कारण मामले की जांच कर रही भोपाल क्राइम ब्रांच (Tantra Mantra और Totka) गिरोह से जुड़े आधा दर्जन व्यक्तियों के संदिग्ध आचरण को लेकर स्थिति साफ करने में जुट गई है। इसके लिए तीनों बैंकों से भारतीय रिजर्व की नीतियों और उनके यहां बंधक स्वर्ण आभूषणों को अपनाई गई विधियों के बारे में लिखित में जानकारी क्राइम ब्रांच ने मांग ली है। क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया है।

मां बेटे को घर वापिस लाना चाहती थी

क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने 28 अक्टूबर को फर्जीवाड़े के मामले में साकेत नगर (Saket Nagar) निवासी 57 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा (Purshottam Sharma) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। वे मूलत: भिंड (Bhind) जिले के रहने वाले हैं और धर्म कांटा चलाने का कारोबार करते हैं। इसके बाद पुलिस ने अवधपुरी (Awadhuri) निवासी 43 वर्षीय आशा चढ़ार(Asha Chadhar) , उसके पति बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) निवासी हरीश कुमार चढ़ार (Harish Kumar Chadhar) के अलावा तलैया निवासी 26 वर्षीय श्यान खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अभी भी आशा चढ़ार के भाई मुकेश यादव (Mukesh Yadav) की तलाश है। वह ही तांत्रिक बनकर कारोबारी की पत्नी राजेश्वरी शर्मा को झांसा दे रहा था। राजेश्वरी शर्मा (Rajeshwari Sharma) अलग रहने वाले बेटे विवेक शर्मा (Vivek Sharma) को अपने घर में वापस लेकर आना चाहती थी। बेटा पीने के पानी को शुद्ध बनाने वाले संयंत्र को बेचने का काम करता है। आरोपियों ने चार महीने के भीतर में 600 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी के अलावा करीब 20 लाख रुपए नकद किस्त में ऐंठ लिए थे। पुलिस इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए मान रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: जेल के भीतर मौत होने तक सजा

इसलिए शंका गहराई गई

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल श्यान खान (Shayan Khan) की मदद से राजधानी के तीन स्वर्ण आभूषण गिरवी रखने वाली बैंकों कैपरी बैंक(Capri Bank), आईआईएफएल गोल्ड लोन (IIFL Gold Loan) और मुथुट गोल्ड लोन (Muthut Gold Loan)  कंपनियों में जेवरात गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने इसमें अभी तक सिर्फ 11 ग्राम सोना ही जब्त कर सकी है। जबकि आधा किलो से अधिक सोना जब्ती की कार्रवाई पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बैंकों में गोल्ड लोन दिलाने वाला एक गिरोह सक्रिय है। जिसके संबंध में इस फर्जीवाड़े की पड़ताल में सामने आया है। इस कांड के कुछ संदेही भूमिगत होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। क्राइम ब्रांच ने इसलिए माल बरामदगी के सिलसिले को धीमा करके इस नए गिरोह को उजागर करने के काम में तेजी ला दी है। जांच होने तक गिरवी रखे गए सभी जेवरातों को बैंकों को किसी तरह की गतिविधि न करने को लेकर पत्र लिख दिया है। वहीं बैंकों से जेवरात गिरवी रखने से संबंधित नियम और जालसाजी के मामले में अपनाई गई विधियों के बारे में लिखित जवाब बैंकों से मांगा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Tantra Mantra और Totka
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!