Bhopal News: मारपीट-चोरी समेत एक दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज, दो महीने पहले हुई थी घटना

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Former Minister Ajay Vishnoi) के सरकारी बंगले में वारदात करने वाला चोर को पकड़ लिया गया। उसने दो महीना पूर्व भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज स्थित चार इमली में वारदात की थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मारपीट-चोरी समेत एक दर्जन प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
एक दर्जन से अधिक प्रकरण हैं दर्ज
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी की घटना के संबंध में 9 अगस्त को प्रकरण दर्ज किया गया था। यह शिकायत बंगले में काम करने वाले कर्मचारी द्वारका प्रसाद अहिरवार (Dwarka Prasad Ahirwar) की तरफ से दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने चार बाथरुम के अलावा किचन में लगी सौलह नल की टोटियां निकाल ली थी। इस मामले में पुलिस ने अंकुर खेल मैदान के पास से आरोपी को दबोचा है। आरोपी 30 वर्षीय संतोष अहिरवार उर्फ झुमरू (Santosh Ahirwar@Jhumru) है। वह टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ एक दर्जन प्रकरण दर्ज है। वहीं चौदह बार उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई टीटी नगर थाने में 2021 से अभी तक हुई है। चोरी के मामले में उसे पुलिस तलाश रही है यह भनक आरोपी को लग गई थी। इसलिए वह अपने ठिकानों से फरार चल रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।