Bhopal Cyber Fraud: सवा छह लाख रुपए की सायबर जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: पांच थानों में सायबर क्राइम से आई केस डायरी पर आठ प्रकरण दर्ज

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सायबर जालसाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के पांच थानों में आठ प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें लगभग सवा छह लाख रुपए जालसाजों ने खातों से निकाल लिए हैं। यह घटनाएं निशातपुरा, बागसेवनिया, हबीबगंज, टीटी नगर और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है।

इस तरह की जालसाजी

सर्वाधिक तीन प्रकरण निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर शाम को 1157-1159-1162/26 दर्ज किए। पहली शिकायत एकता नगर (Ekta Nagar)  निवासी मोहम्मद इमरान खान (Imran Khan) ने दर्ज कराई। वे निजी काम करते हैं और खाते में पिछले दिनों उनके पास परिवार से पैसा आया था। उनके पास मोबाइल (Mobile) अपडेट का बोलकर एक संदेश आया। जिसको क्लिक करते ही खाते से 95900 रुपए निकल गए। इसी तरह दूसरी शिकायत रुसल्ली गांव में रहने वाले भूपेंद्र सिंह भदौरिया (Bhupendra Singh Bhadoriya) ने दर्ज कराई। वे निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने गलती से फेसबुक पर एक लिंक दबा दी थी। इसके बाद उनके खाते से 46 हजार रुपए निकल गए। तीसरी शिकायत विवेकानंद नगर (Vivekanand Nagar) निवासी शैली राउत राय (Shaily Raut Rau) ने दर्ज कराई। उनके खाते से 89900 रुपए निकले हैं। इसके अलावा टीटी नगर (TT Nagar) और कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने भी एक-एक जालसाजी के प्रकरण 893-797/26 दर्ज किए। जिसकी शिकायतें क्रमश: 32 वर्षीय रचना सिंह (Rachna Singh) और मनीष जैन (Manish Jain) ने दर्ज कराई है। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 845-847/26 दर्ज किए। पहली शिकायत 25 वर्षीय नीलेश कुमार राय (Nilesh Kumar Rai) ने दर्ज कराई। वे पेवल वे कॉलोनी में रहते हैं। उनके पास एक्सिस बैंक (Axis Bank) का कर्मचारी बनकर जालसाज ने फोन किया। उसने बंद पड़े क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को शुरु करने का झांसा देकर खाते से 97904 रुपए निकल गए। इसी तरह दूसरी शिकायत एमराल्ड पार्क सिटी (Emerald Park City) निवासी 55 वर्षीय विम्मी जैन (Vimmy Jain) ने दर्ज कराई। उन्होंने यू-ट्यूब पर खालसा एक्सक्लूसिव नाम से कपड़ों का विज्ञापन देखा था। जिसमें दिए गए नंबर पर बातचीत करने पर 1645 रुपए के कपड़े खरीदे थे। उनके घर पहुंचाने का सेवा शुल्क मिलाकर भुगतान किया गया। आरोपियों ने एक बार कोड व्हाट्स एप पर भेजा था। उसमें जालसाज ने पैसा नहीं आया बोलकर कहते हुए पांच किस्त में 99688 रुपए ऐंठ लिए। सभी मामलों में भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने खातों में वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है। पुलिस उन खाताधारकों की जानकारी बैंक से मांगने जा रही है जिनके खातों पर पैसा पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: महिला समेत पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!