Bhopal News: करवा चौथ वाले दिन सोने का झुमका गुमने से दुखी महिला ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: लव मैरिज के दो साल बाद एक व्यक्ति ने भी खुदकुशी की, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। करवा चौथ वाले दिन पूजन करते वक्त सोने का झुमका गुम हो गया। इस बात से परेशान चल रही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। जबकि छोला मंदिर इलाके में एक व्यक्ति फांसी पर झूल गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

करवा चौथ व्रत वाले दिन पहना था झुमका

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना बीडीए परिसर सलैया कॉलोनी में हुई थी। यहां 39 वर्षीय रेखा बाई धाकड़ (Rekha Bai Dhakad) 31 अक्टूबर को अकेली थीं। उनके पति काम पर गए थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे। परिजन वापस लौटे तो वह पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी मिली। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला कि सोने का झुमका गुमने सह काफी परेशान चल रही थी। वह झुमका उन्होंने करवा चौथ व्रत वाले दिन पहना था। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 72/26 कायम कर लिया हैै। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-2 में रहने वाले 28 वर्षीय आकाश जाट (Akash Jaat) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के रहने वाले थे। उन्होंने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह बेस्टप्राइज बाजार में नौकरी करते थे। पुलिस को जांच में पता चला कि घटना वाले दिन 31 अक्टूबर की सुबह वह पत्नी को काम पर छोड़कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद उन्हें मां चाय पीने के लिए बुलाने पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 90/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तलवार मारकर किया जख्मी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!